Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा

भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Vivo X Fold 5 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo X Fold 6 में बैटरी और कैमरा अपग्रेड पर जोर होगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट किया जा सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में लाइटवेट डिजाइन के साथ 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में बहुत सी हैंडसेट कंपनियां अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स Vivo का नया स्मार्टफोन भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में पेश किए गए Vivo X Fold 5 की यह जगह ले सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में एक टिप्सटर ने बताया है कि Vivo X Fold 6 में बैटरी और कैमरा अपग्रेड पर जोर होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने कहा था कि आगामी स्मार्टफोन में लाइटवेट डिजाइन के साथ 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

हाल ही में Vivo X Fold 6 की IMEI के डेटाबेस पर लिस्टिंग हुई थी। इससे इस स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिला था। Vivo X Fold 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Vivo X Fold 5 में 8.03 इंच का AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले (2,480 × 2,200 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स  के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें 6.53 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।   इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। X Fold 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 750 GPU है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में F/1.57 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, F/2.05 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा हैं। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »