BSNL के यूजर्स को मिलेगा मुफ्त 4G SIM, अतिरिक्त डेटा

BSNL के यूजर्स अपने पुराने 2G या 3G SIM को 4G पर मुफ्त में अपग्रेड कर सकते हैं। इसके साथ तीन महीने के लिए 4G का मुफ्त डेटा भी दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस वर्ष 4G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी की है
  • अगले वर्ष जून तक इन सर्विसेज को पूरे देश में पहुंचाने की योजना है
  • BSNL के यूजर्स 2G या 3G SIM को 4G पर मुफ्त में अपग्रेड कर सकते हैं
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के कस्टमर्स को मुफ्त 4G SIM अपग्रेड उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस वर्ष 4G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी की है। अगले वर्ष जून तक इन सर्विसेज को पूरे देश में पहुंचाने की योजना है। इसके बाद BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड किया जाएगा। 

हाल ही में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में BSNL के चेयरमैन, P K Purwar ने बताया था कि कंपनी दिसंबर में 4G सर्विसेज लॉन्च करेगी और जून तक इन सर्विसेज को पूरे देश में पहुंचाया जाएगा। इसके बाद कंपनी का नेटवर्क 5G पर अपग्रेड होगा। कंपनी की आंध्र प्रदेश की यूनिट ने X पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि BSNL के यूजर्स अपने पुराने 2G या 3G SIM को 4G पर मुफ्त में अपग्रेड कर सकते हैं। इस पोस्ट के साथ शेयर की गई इमेज में तीन महीने के लिए 4G का मुफ्त डेटा भी दिया जाएगा। इस ऑफर के लिए कंपनी के यूजर्स को BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटर, फ्रेंचाइजी या रिटेलर स्टोर्स पर जाना होगा। 
Advertisement

केंद्र सरकार ने BSNL को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 89,000 करोड़ रुपये का रिवाइवल पैकेज दिया था। इस बारे में मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये का था। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना था। 

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में रिलायंस जियो ने घोषणा की थी कि उसने 22 लाइसेंस्ड सर्विस एशिया (LSA) में से प्रत्येक में 5G नेटवर्क  के लॉन्च को पूरा कर लिया है। कंपनी ने पिछले वर्ष हासिल किए स्पेक्ट्रम के लिए सभी स्पेक्ट्रम बैंड्स में निर्धारित अवधि से पहले इस लॉन्च को पूरा किया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.