BSNL यूज़र्स को MTNL नेटवर्क पर भी मिलेगा मुफ्त कॉल और एसएमएस

BSNL चेन्नई डिवीजन द्वारा पोस्ट किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, नया संशोधन कुल 25 प्रीपेड रीचार्ज प्लान, प्रीपेड वाउचर (PV) और फर्स्ट रीचार्ज वाउचर (FRV) पर लागू है।

BSNL यूज़र्स को MTNL नेटवर्क पर भी मिलेगा मुफ्त कॉल और एसएमएस

BSNL ग्राहक अब MTNL नंबर भी कर सकेंगे मुफ्त कॉल और एसएमएस

ख़ास बातें
  • अब तक BSNL के अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर में MTNL नेटवर्क शामिल नहीं था
  • नए फैसले के बाद BSNL के 25 प्रीपेड प्लान पर मिलेगी यह नई सुविधा
  • BSNL चेन्नई डिवीजन द्वारा घोषित किया गया है नया फैसला
विज्ञापन
BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने MTNL (महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड) नेटवर्क पर “अनलिमिटेड” वॉयस कॉलिंग और एसएमएस लाभ देने के लिए अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किए हैं। नया कदम बीएसएनएल के प्रीपेड प्लान पर लागू है, जो 97 रुपये से शुरू होते हैं। यह नया ऑफर बीएसएनएल और एमटीएनएल के बीच चल रहे विलय का नतीजा है। याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में दोनों कंपनियों के बीच विलय की घोषणा हुई थी। अब तक BSNL के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस ऑफर में MTNL नेटवर्क शामिल नहीं था। लेकिन अब नए फैसले के बाद बीएसएनएल ग्राहक मुंबई और दिल्ली सर्कल में मौजूद एमटीएनएल नेटवर्क पर भी मुफ्त कॉल या एसएमएस का फायदा उठा सकेंगे।

BSNL चेन्नई डिवीजन द्वारा पोस्ट किए गए एक सर्कुलर के अनुसार, नया संशोधन कुल 25 प्रीपेड रीचार्ज प्लान, प्रीपेड वाउचर (PV) और फर्स्ट रीचार्ज वाउचर (FRV) पर लागू है। अब 99 रुपये, 104 रुपये, 349 रुपये और 447 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान का इस्तेमाल कर यूज़र्स एमटीएनएल नेटवर्क पर असीमित वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। ये सभी प्लान रोज़ाना 250 मिनट के वॉयस कॉल के साथ आते हैं।

वॉयस कॉलिंग बेनिफिट्स के अलावा BSNL ने 97 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये, 199 रुपये, 247 रुपये, 298 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये, 447 रुपये,  499 रुपये और 1,098 रुपये के प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों के लिए MTNL रोमिंग पर प्रति दिन 100 एसएमएस मैसेज देने का फैसला भी लिया है।  इसके साथ ही ये फायदे 106 रुपये, 107 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये, 365 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 997 रुपये, 1,699 रुपये और 1,999 रुपये के पीवी और एफआरवी पर भी लागू हैं। 

टेलीकॉम की खबरों पर फोकस करने वाले ब्लॉग OnlyTech द्वारा देखे गए आधिकारिक सर्कुलर में कंपनी का कहना है कि नया संशोधन आज से चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में लागू है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, MTNL, BSNL MTNL, BSNL MTNL News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »