• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Reliance Jio ने महज 19 रुपये में पेश किया डाटा बूस्टर प्लान, मिलेगा हाई स्पीड डाटा कम दाम में

Reliance Jio ने महज 19 रुपये में पेश किया डाटा बूस्टर प्लान, मिलेगा हाई स्पीड डाटा कम दाम में

रिलायंस जियो ने हाल ही में नया 4G इंटरनेट सपोर्ट करने वाला फोन JioBharat लॉन्च किया है।

Reliance Jio ने महज 19 रुपये में पेश किया डाटा बूस्टर प्लान, मिलेगा हाई स्पीड डाटा कम दाम में

Photo Credit: Jio

Jio के 19 रुपये के डाटा बूस्टर प्लान में 1.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio ने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए डाटा बूस्टर प्लान पेश किए हैं।
  • Jio के 29 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में 2.5GB हाई स्पीड डाटा है।
  • Jio के 29 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में 2.5GB हाई स्पीड डाटा है।
विज्ञापन
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने बाजार में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए डाटा बूस्टर प्लान लॉन्च कर दिए हैं, जिनकी कीमत 19 रुपये और 29 रुपये है। इन नए प्रीपेड प्लान के साथ अब जियो बाजार में 7 डाटा बूस्टर प्लान की पेशकश कर रही है। 19 रुपये में आने वाले जियो डाटा बूस्टर प्लान के साथ यूजर्स को 1.5GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। वहीं 29 रुपये में आने वाला डाटा बूस्टर प्लान में ग्राहकों को 2.5GB हाई स्पीड डाटा दिया जाता है।


Reliance Jio का 19 रुपये वाला डाटा बूस्टर प्लान


Reliance Jio के 19 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में 1.5GB हाई स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जैसी होती है। आपको बता दें कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। ध्यान दें कि डाटा फोकस्ड प्लान होने के चलते इसमें कोई SMS या वॉयस कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है।


Reliance Jio का 29 रुपये वाला डाटा बूस्टर प्लान


Reliance Jio के 29 रुपये वाले डाटा बूस्टर प्लान में 2.5GB हाई स्पीड डाटा प्रदान किया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता मौजूदा एक्टिव प्लान जैसी होती है। आपको बता दें कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। आपको बता दें कि यह प्लान डाटा फोकस्ड प्लान है तो इसमें कोई SMS या वॉयस कॉलिंग का लाभ नहीं मिलता है।

रिलायंस जियो ने हाल ही में नया 4G इंटरनेट सपोर्ट करने वाला फोन JioBharat लॉन्च किया है। जियोभारत की कीमत 999 रुपये है। इस नए लॉन्च के साथ जियो देश में 250 मिलियन 2G फोन यूजर्स को टागरेट करते हुए उन्हें 4G नेटवर्क में लाना चाहता है। इसके अलावा, Jio ने JioBharat के लिए 123 रुपये की शुरुआती कीमत में नए डाटा प्लान को भी जारी किया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »