BSNL का अगले महीने 4G सर्विसेज लॉन्च करने का टारगेट

कंपनी को इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट मिलने शुरू हो गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2023 18:28 IST
ख़ास बातें
  • BSNL इन सर्विसेज के लिए पंजाब से ट्रायल शुरू करेगी
  • केंद्र सरकार की ओर से कंपनी को रिवाइवल पैकेज मिला था
  • कंपनी का कई सर्कल में रेवेन्यू गिरा है

कंपनी ने 4G सर्विसेज के लिए पहला स्वदेशी 'eNodeB' हार्डवेयर इंस्टॉल किया है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अप्रैल में 4G सर्विसेज का कमर्शियल लॉन्च करने का टारगेट रखा है। कंपनी को इसके लिए देश की सबसे बड़ी IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट मिलने शुरू हो गए हैं। 

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि BSNL ने 4G सर्विसेज के लिए पहला स्वदेशी 'eNodeB' हार्डवेयर इंस्टॉल किया है। यह एक वायरलेस बेस स्टेशन होता है जिसका इस्तेमाल मोबाइल और सेल्युलर नेटवर्क्स के बीच 4G टेक्नोलॉजी के साथ कम्युनिकेशन के लिए होता है। एक मीडिया रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया गया है, "केंद्र सरकार से मार्च के अंत तक एक लाख 4G साइट्स के लिए TCS को पूरा टेंडर देने की स्वीकृति मिल सकती है। कंपनी इन सर्विसेज के लिए ट्रायल की शुरुआत पंजाब से करेगी।" 
Advertisement

पिछले महीने BSNL के बोर्ड ने TCS की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट के लिए लगभग 24,500 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दी थी। इसके लिए मंत्रियों के समूह से स्वीकृति लंबित है। पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के दौरान कंपनी का 13 सर्कल में रेवेन्यू घटा है। इस स्थिति से निपटने के लिए इन सर्कल के चीफ जनरल मैनेजर (CGM) को तुरंत कदम उठाने के लिए कहा गया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के CMD, P K Purwar की ओर से संबंधित सर्कल्स के CGM को लिखे पत्र के हवाले से बताया गया था, "टेलीकॉम डिपार्टमेंट और BSNL के बीच रिवाइवल पैकेज से जुड़े मंत्रिमंडल के फैसले को लागू करे के लिए हुए MoU में कंपनी को खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जवाबदेही को सुनिश्चित करना है। यह देखा जा सकता है कि पिछले एक वर्ष में पांच सर्कल नेगेटिव रेवेन्यू के निकट पहुंच गए हैं, पांच सर्कल में यह नेगेटिव हो गया है और तीन सर्कल गंभीर तौर पर नेगेटिव हो गए हैं।" BSNL के लिए रेवेन्यू में बड़ी गिरावट वाले सर्कल्स पश्चिम बंगाल, चेन्नई, उत्तर प्रदेश पूर्व, सिक्किम, अंडमान और निकोबार, ओडिशा, बिहार और कर्नाटक हैं। इसके अलावा केरल, जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पूर्वोत्तर में कंपनी का रेवेन्यू कमजोर हुआ है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी का कुल रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत बढ़कर 12,748 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कंपनी को नेट लॉस में बढ़ोतरी से झटका लगा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, 4G, BSNL, Equipment, Market, TCS, Hardware, Deal, Revenue, Government, Services

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.