BSNL का मार्केट शेयर डबल करने का टारगेट, नेटवर्क पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी कंपनी

BSNL का कहना है कि उसकी स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मई 2023 15:53 IST
ख़ास बातें
  • BSNL की स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है
  • सरकारी टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं
  • कंपनी का फोर्थ जेनरेशन (4G) नेटवर्क जल्द लॉन्च हो सकता है

देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है

पिछले कई वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना मार्केट शेयर तीन वर्षों में बढ़ाकर 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने का टारगेट रखा है। देश भर में कंपनी का मौजूदा मार्केट शेयर नौ प्रतिशत का है। BSNL का कहना है कि उसकी स्टॉक मार्केट में जाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। 

BSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, P K Purwar ने संवाददाताओं को बताया, "अगले तीन वर्षों में कंपनी नेटवर्क अपग्रेड करने पर 30,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।" उनका कहना था कि देश के पास स्वदेशी 4G इक्विपमेंट होगा और नई टेक्नोलॉजी से BSNL की कवरेज बढ़ेगी। कंपनी का फोर्थ जेनरेशन (4G) नेटवर्क जल्द लॉन्च हो सकता है। केंद्र सरकार के ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने इसके लिए बड़ी IT कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम को एक लाख साइट्स के लिए इक्विपमेंट की सप्लाई के प्रपोजल को अनुमति दी है। 

पिछले महीने टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने बताया था कि BSNL ने फील्ड ट्रायल के हिस्से के तौर पर 200 टावर्स को लगाना शुरू कर दिया है। उनका कहना था कि अगले कुछ महीनों में 4G के लिए तेजी से टावर लगाने की योजना है। टाटा ग्रुप की कंपनी TCS इन साइट्स के लिए 4G इक्विपमेंट की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर लगभग 24,500 करोड़ रुपये का है। इसमें लगभग 13,000 करोड़ रुपये के नेटवर्क इक्विपमेंट की खरीद शामिल है। Purwar ने कहा, "केंद्र सरकार की BSNL एक कंपनी है और सरकार ने हमें डिवेलपमेंट की जिम्मेदारी दी है। देश में 4G टेक्नोलॉजी लाने का फैसला केंद्र सरकार का फैसला था। दुनिया में बमुश्किल पांच देश हैं जिनके पास 5G टेक्नोलॉजी है और भारत भी इसमें शामिल हो गया है।" BSNL की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले 4G इक्विपमेंट को सॉफ्टवेयर अपग्रेड के जरिए तेजी से 5G पर लाया जा सकेगा। 

केंद्र सरकार ने BSNL के लिए 600 MHz, 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में स्पेक्ट्रम को रिजर्व रखा है, जिसका इस्तेमाल 5G सर्विसेज उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज लॉन्च की गई थी। रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां तेजी से इस हाई-स्पीड नेटवर्क को बढ़ा रही हैं।  
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.