BSNL का इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने का टारगेट

Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़े प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देश भर में 5G सर्विस शुरू कर चुकी हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 17:08 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष कंपनी 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है
  • दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कंपनी की 4G साइट्स शुरू हो गई हैं
  • इस वर्ष के बजट में BSNL को 82,916 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं

इस वर्ष के बजट में कंपनी को 82,916 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं

पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का इस वर्ष के अंत तक पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने का टागरेट है। अगले वर्ष कंपनी 5G सर्विस भी लॉन्च कर सकती है। Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़े प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपनी 5G सर्विस शुरू कर चुकी हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है, "दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के चारों मेट्रो शहरों में 4G साइट्स शुरू हो गई हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, रायपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसी राज्यों की राजधानियों में भी साइट्स इंस्टॉल हो चुकी हैं।" उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में BSNL अपने मौजूदा बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस (BTS) में से अधिकतर को 4G साइट्स में तब्दील करने का प्रयास कर रही है। BTS किसी मोबाइल नेटवर्क में एक फिक्स्ड रेडियो ट्रांसरिसीवर होता है। यह अक्सर एक टावर के तौर पर रहता है। 
Advertisement

केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि मार्च के अंत तक देश भर में BSNL के लगभग 67,340 टावर्स थे। इसने 12,502 टावर्स को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को लीज पर दिया है। इस वर्ष के बजट में BSNL को 82,916 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। बजट में टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स और टेलीकॉम मिनिस्ट्री के तहत आने वाली सरकारी कंपनियों के लिए लगभग 1.28 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा BSNL को मिला है। 

राजधानी दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) का कामकाज सरकार एक एग्रीमेंट के जरिए BSNL को सौंप सकती है। इससे पहले BSNL में MTNL के मर्जर के विकल्प पर भी विचार किया गया था। इस बारे में अंतिम फैसला जल्द हो सकता है। हाल ही में कंपनी की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से निवेदन किया गया था। भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने कहा था कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्राइसिंग में दबदबे पर नियंत्रण के लिए BSNL की मौजूदगी महत्वपूर्ण है। BMS ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में निवेदन किया था कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि BSNL को स्वदेशी टेक्नोलॉजी के डिवेलप होने तक इंटरनेशनल वेंडर्स से 4G और 5G से जुड़े इक्विपमेंट के इस्तेमाल की अनुमति मिले। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.