BSNL के घटे सब्सक्राइबर्स, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को हुआ फायदा

देश में दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 20.1 लाख बढ़ी है। पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 17.7 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स घटे थे

BSNL के घटे सब्सक्राइबर्स, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो को हुआ फायदा

पिछले वर्ष दिसंबर में रिलायंस जियो ने लगभग 39.1 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं

ख़ास बातें
  • BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है
  • इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है
  • BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स घटे हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Bharti Airtel के सब्सक्राइबर्स में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष दिसंबर में रिलायंस जियो ने लगभग 39.1 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, दिसंबर में एयरटेल के लगभग 10.3 लाख सब्सक्राइबर्स बढ़े हैं। इससे पिछले महीने में कंपनी के 11.4 लाख सब्सक्राइबर्स घटे थे। दिसंबर में Vodafone Idea (VIL) के लगभग 17.2 लाख सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं। देश में दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या लगभग 20.1 लाख बढ़ी है। पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 17.7 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स घटे थे। 

पिछले वर्ष दिसंबर के अंत में वायरलेस ब्रॉडबैंड के मार्केट में रिलायंस जियो सबसे आगे थी। इसके बाद भारती एयरटेल,, VIL और BSNL थी। रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 46.51 करोड़ के साथ महीना-दर-महीना आधार पर लगभग समान रही है। भारती एयरटेल के सब्सकाइबर्स की लगभग 28.08 लाख की संख्या मे्ं भी अधिक बदलाव नहीं हुआ है। BSNL के सब्सक्राइबर्स घटकर लगभग 3.11 करोड़ रह गए। देश में दिसंबर में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 115.06 करोड़ पर पहुंच गई। 

BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से BSNL को 4G नेटवर्क के एक्सपैंशन के लिए 6,000 करोड़ रुपये की फंडिंग को स्वीकृति दी गई थी। इस वर्ष के मध्य तक कंपनी की 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की योजना है। इस फंड का इस्तेमाल कंपनी की सब्सिडियरी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ( MTNL) के 4G नेटवर्क के लिए भी किया जाएगा। दिल्ली और मुंबई में टेलीकॉम सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली  MTNL का कंट्रोल BSNL के पास है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी के 5G नेटवर्क की टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »