• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने में हो सकती है विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी

BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने में हो सकती है विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी

BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है

BSNL के नेटवर्क को 5G पर अपग्रेड करने में हो सकती है विदेशी कंपनियों की हिस्सेदारी

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है

ख़ास बातें
  • BSNL की योजना इस वर्ष 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है
  • इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 5G नेटवर्क की साइट्स के लिए टेंडर दिया जाएगा
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ाया है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के 4G नेटवर्क का दायरा तेजी से बढ़ाया जा रहा है। BSNL की योजना इस वर्ष 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करने की है। इस नेटवर्क अपग्रेड के लिए लगभग दो अरब डॉलर के टेलीकॉम इक्विपमेंट के कॉन्ट्रैक्ट में विदेशी कंपनियों को भी बिड देने की अनुमति मिल सकती है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बारे में अंतिम फैसला नहीं किया गया है। केंद्र सरकार ने BSNL के 4G नेटवर्क के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जोर दिया है। अगर कंपनी के 5G नेटवर्क पर अपग्रेड के लिए विदेशी टेलीकॉम इक्विपमेंट कंपनियों को शामिल किया जाता है तो यह सरकार के रुख में बड़ा बदलाव होगा। BSNL को 5G मोबाइल सर्विसेज नहीं होने की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने में मुश्किल हो रही है। कंपनी के 4G नेटवर्क को इंस्टॉल करने की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम के पास है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि कंपनी के 5G से जुड़े टेंडर की वॉल्यूम का आधा हिस्सा देश की कंपनियों के लिए रिजर्व करने के एक प्रपोजल पर सरकार विचार कर रही है। इस टेंडर के बाकी के हिस्से के लिए बिड देने की विदेशी कंपनियों को भी अनुमति दी जा सकती है। इस सूत्र ने कहा कि BSNL के 5G नेटवर्क की साइट्स के लिए जल्द बिड्स मंगाई जा सकती हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सरकार को फीडबैक मिला है कि कंपनी के 4G नेटवर्क के लिए इक्विपमेंट का प्रदर्शन, क्वालिटी और कैपेबिलिटी Ericsson और  Samsung जैसी विदेशी कंपनियों के टेलीकॉम इक्विपमेंट के समान नहीं है। इस वजह से सरकार यह आकलन कर रही है कि कंपनी के 5G नेटवर्क के लिए विदेशी कंपनियों को टेंडर में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए या नहीं। 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में BSNL ने लगभग 262 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। कंपनी का लगभग 17 वर्ष बाद यह तिमाही प्रॉफिट है। पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने नई सर्विसेज लॉन्च करने के साथ ही अपने कामकाज में भी सुधार किया है। दिसंबर तिमाही में BSNL के मोबाइल सर्विसेज से रेवेन्यू में लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  2. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  3. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
  4. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  5. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  6. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  7. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  8. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  9. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »