BSNL के 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता हुई कम

बीएसएनएल ने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ बदलाव किए हैं। इस पैक को प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा देने के लिए लाया गया था।

BSNL के 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक की वैधता हुई कम
ख़ास बातें
  • 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिन करने का फैसला
  • BSNL ने सिम रिप्लेसमेंट चार्ज को बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला
  • बीएसएनएल ने हाल ही में वार्षिक प्रीपेड रीचार्ज पैक भी पेश किया था
विज्ञापन
बीएसएनएल ने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ बदलाव किए हैं। इस पैक को प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा देने के लिए लाया गया था। अब बीएसएनएल के इस रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिनों की हो गई है। याद रहे कि BSNL के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक को 26 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा BSNL द्वारा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए सिम रिप्लेसमेंट चार्ज बढ़ाने की भी खबर है। अब इसके लिए 100 रुपये का शुल्क देना होगा। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो के जियो गीगाफाइबर के जवाब में बीएसएनएल द्वारा भारत फाइबर ब्रॉडबैंड पेश किए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा बीएसएनएल ने हाल ही में वार्षिक प्रीपेड रीचार्ज पैक भी पेश किया था।

BSNL ने अचानक ही 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिन करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि बीएसएनएल प्रीपेड यूज़र अब दिल्ली और मुंबई सर्कल को छोड़कर अनलिमिटेड कॉल का मज़ा 24 दिनों तक उठा सकेंगे। इस पैक में पर्सनलाइज़्ड रिंग बैक टोन का मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा।

99 रुपये के BSNL रीचार्ज पैक बीते साल मई महीने में 26 दिनों की वैधता के साथ लॉन्च किया गया था। इस पैक को 319 रुपये वाले अनलिमिडेट वॉयस कॉलिंग रीचार्ज पैक के साथ पेश किया गया था। यह 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। बता दें कि 319 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता अब भी सभी सर्कल में 90 दिनों की ही है।

हालांकि, आधिकारिक लिस्टिंग में आंध्र प्रदेश व हरियाणा सर्कल में बीएसएनएल के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिन कर दी गई है।

99 रुपये के रीचार्ज पैक में बदलाव करने के अलावा BSNL ने सिम रिप्लेसमेंट चार्ज को 10 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला किया है। यह दावा टेलीकॉम टॉक की एक रिपोर्ट में किया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Recharge Pack
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »