• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 45 दिनों की वैलिडिटी वाला BSNL का ‘सस्‍ता’ रिचार्ज, जमकर कीजिए कॉल, Airtel, Jio, Vi भी इसके आगे फीके!

45 दिनों की वैलिडिटी वाला BSNL का ‘सस्‍ता’ रिचार्ज, जमकर कीजिए कॉल, Airtel, Jio, Vi भी इसके आगे फीके!

BSNL Recharge : जानकारी के अनुसार, इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को पूरे 200 मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं, जिससे लोकल और नेशनल कॉल की जा सकती हैं।

45 दिनों की वैलिडिटी वाला BSNL का ‘सस्‍ता’ रिचार्ज, जमकर कीजिए कॉल, Airtel, Jio, Vi भी इसके आगे फीके!

BSNL Recharge : BSNL जल्‍द 4G मोबाइल नेटवर्क को पूरे देश में फैलाने जा रही है, इसके बाद उम्‍मीद की जानी चाहिए कि यूजर्स को और आकर्षक रिचार्ज प्‍लान देखने को मिलेंगे।

ख़ास बातें
  • किफायती रिचार्ज पेश करने में BSNL काफी आगे है
  • 45 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज कंपनी काफी कम कीमत में दे रही
  • इसके साथ कॉल‍िंंग और डेटा के फायदे भी मिलते हैं
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए किफायती रिचार्ज प्‍लान पेश करने में सबसे आगे नजर आती है। इंडियन टेलिकॉम मार्केट में जियो, एयरटेल जैसी कंपनियों का दबदबा है, लेकिन जो रिचार्ज प्‍लान BSNL ऑफर करती है, वो किसी के पास नहीं। BSNL जल्‍द 4G मोबाइल नेटवर्क को पूरे देश में फैलाने जा रही है, इसके बाद उम्‍मीद की जानी चाहिए कि यूजर्स को और आकर्षक रिचार्ज प्‍लान देखने को मिलेंगे। फ‍िलहाल हम आपको एक ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के बारे में बता रहे हैं, जो कम दाम में 45 दिनों की वैलि‍डिटी देता है और इसके साथ कॉलिंग और डेटा के फायदे भी मिलते हैं।

यह है BSNL का 94 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज। BSNL के 94 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ पूरे 45 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही कॉलिंग और डेटा के फायदे भी ऑफर करता है। जानकारी के अनुसार, इस प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान के साथ यूजर्स को पूरे 200 मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं, जिससे लोकल और नेशनल कॉल की जा सकती हैं। यानी आप अपने राज्‍य के साथ-साथ देश के किसी भी शहर में अपने प्र‍ियजनों से बात कर सकते हैं। 

इसके साथ ही यूजर्स को 3GB डेटा भी मिलता है। अगर आपकी खपत सिर्फ वॉट्सऐप के जरूरी मैसेज पढ़ने तक सीमित है, तो इतने डेटा में आपका जरूरी काम हो जाएगा। कुल मिलाकर यह प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो अपने BSNL नंबर की वैलिडिटी को कम दाम में बढ़ाना चाहते हैं और साथ में कॉलिंग के फायदे भी चाहिए। 

हमने इस प्‍लान को UP सर्कल में नोट‍िस किया। हो सकता है दूसरे राज्‍यों में यह प्रीपेड रिचार्ज उपलब्‍ध नहीं हो। ऐसे में आप इसके जैसा कोई और प्रीपेड रिचार्ज अपने लिए चुन सकते हैं। इसके मुकाबले जियो, एयरटेल या वोडा-आइडिया के रिचार्ज प्‍लान देखें, तो शायद ही 45 दिनों की वैलिडिटी 94 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में मिले। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »