BSNL के इस प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 6 जीबी डेटा

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने एक प्रीपेड पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब कंपनी के इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 6 जीबी डेटा मिलेगा वो भी 60 दिनों तक।

BSNL के इस प्रीपेड पैक में अब हर दिन मिलेगा 6 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • BSNL ने अपने कई 3जी डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर किए अपग्रेड
  • प्रीपेड अनलिमिटेड कॉम्बो पैक में भी हर दिन अतिरिक्त 2 जीबी डेटा
  • BSNL की 4जी सेवा अभी सिर्फ केरल सर्कल में उपलब्ध है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने एक प्रीपेड पैक को अपग्रेड कर दिया है। अब कंपनी के इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 6 जीबी डेटा मिलेगा वो भी 60 दिनों तक। इस दौरान यूज़र अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉल का भी मज़ा ले पाएंगे। गौर करने वाली बात है कि  3जी डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर (एसटीवी) में पहले यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 4 जीबी डेटा मिलता था। बता दें कि 444 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउचर अनलिमिटेड ऑफ-नेट वॉयस कॉलिंग और मुफ्त एसएमएस के फायदे के साथ नहीं आता है। खबर है कि BSNL ने अन्य 3जी डेटा स्पेशल डेटा वाउचर को भी अपग्रेड किया है। इसके अलावा यूज़र को प्रीपेड अनलिमिटेड कॉम्बो पैक में भी हर दिन अतिरिक्त 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। बता दें कि BSNL की 4जी सेवा अभी सिर्फ केरल सर्कल में उपलब्ध है। जानकारी मिली है कि इन पैक में बदलाव प्रमोशन के तौर पर 60 दिनों के लिए किया गया है।

देखा जाए तो BSNL के 444 रुपये वाले 3जी डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर की तुलना में Jio का सिर्फ एक प्रीपेड पैक है जो डेटा के मामले में करीब आता है। रिलायंस जियो 799 रुपये में अपने यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा देती है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल, मुफ्त एसएमएस और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने अपने 186 रुपये, 429 रुपये, 666 रुपये और 999 रुपये वाले अनलिमिटेड प्रीपेड कॉम्बो पैक को अपग्रेड किया है। 186 रुपये वाले प्रीपेड पैक में यूज़र को 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा मिलता है। 429 रुपये वाले पैक में यूज़र को 81 दिनों तक हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BSNL के 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 120 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 3.5 जीबी डेटा मिलेगा।

खबर तो यह भी है कि BSNL ने अपने 187 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये और 448 रुपये वाले 3जी डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर को भी अपग्रेड किया है। इन पैक में भी यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए हर दिन 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलता है। 333 रुपये वाले पैक में अब 90 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 5 जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान भी अनलिमिटेड ऑन-नेट कॉलिंग के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब कैब ड्राइवरों की नौकरियां भी खतरे में? बिना ड्राइवर के दौड़ेंगी 1.2 लाख Uber टैक्सियां!
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: OnePlus 15 की बढ़ी हुई कीमत के बीच खरीदने का सही मौका!
  3. Hydrogen Train Technology के बारे में जानें : भारत की पहली ट्रेन जो हरियाणा से चली...
  4. Birth-Death Certificate बनवाने के बदल गए नियम! जानें कैसे होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  5. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  6. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  8. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  9. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »