• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 36 के रीचार्ज में 15 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान लाता है BSNL, बेनेफिट्स भी है कई...

Rs 36 के रीचार्ज में 15 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान लाता है BSNL, बेनेफिट्स भी है कई...

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स की लिस्ट पर नज़र डाले, तो यकिनन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान फीके ही लगते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 40 रुपये से भी कम की है।

Rs 36 के रीचार्ज में 15 दिन की वैलिडिटी वाला शानदार प्लान लाता है BSNL, बेनेफिट्स भी है कई...
ख़ास बातें
  • 36 रुपये के प्लान में 250 मिनिट्स कॉल फ्री मिलते हैं
  • प्लान में मिलेगा प्रतिदिन 200MB डाटा
  • यही नहीं, प्लान में 5 पैसे प्रति SMS बेनेफिट भी मिलता है
विज्ञापन
Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने कम कीमत वाले रीचार्ज पैक में न केवल बेनेफिट्स में कंजूसी करती हैं बल्कि वैलिडिटी के नाम भी ग्राहकों को कुछ खास नहीं देती हैं। कम कीमत वाले रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी या तो EXISTING PLAN पर निर्भर करती है या फिर सीधे 28 दिन तक की वैधता मिलती है। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के प्लान्स की लिस्ट पर नज़र डाले, तो यकिनन प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के प्लान फीके ही लगते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत 40 रुपये से भी कम की है। लेकिन इस प्लान में आपको 15 दिन तक की वैलिडिटी के साथ टेलीकॉम बेनेफिट्स प्रदान किए जाते हैं।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 36 रुपये है। प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें ग्राहकों को 36 रुपये का टॉक-टाइम मिलता है। कॉलिंग के लिए इस प्लान में बीएसएनएल टू बीएसएनएल 250 मिनिट्स कॉल फ्री मिलते हैं। लेकिन दूसरे टेलीकॉम नेटवर्क पर कॉल करने के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा। ये शुल्क 1 पैसा प्रति सेकेंड है।

इस किफायती प्लान में ग्राहकों को डाटा बेनेफिट भी मिलता है, जिसके तहत यूज़र्स प्रतिदिन 200MB डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि यूज़र्स को इस प्लान में पूरे 15 दिन तक 200एमबी डाटा एक्सेस प्रदान किया जाएगा।

केवल इतना ही नहीं जहां अन्य टेलीकॉम कंपनियां 100 रुपये से कम की कीमत में फ्री SMS बेनेफिट तक नहीं देती है। लेकिन बीएसएनएल कंपनी 36 रुपये के रीचार्ज में आपको फ्री तो नहीं लेकिन 5 पैसे प्रति SMS प्रदान करती है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL Rs 36 recharge plan, BSNL
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »