BSNL ने लॉन्च किए 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 50Mbps तक की डेटा स्पीड

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तीन नए ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं, जो हैं- 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly।

BSNL ने लॉन्च किए 3 नए ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगी 50Mbps तक की डेटा स्पीड

BSNL ने ब्रॉडबैंड पोर्टल पर फिलहाल लिस्ट नहीं किए यह नए प्लान

ख़ास बातें
  • PUN 400GB Monthly ब्रॉडबैंड प्लान में शामिल है अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 490 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में भी कंपनी देगी 50Mbps की स्पीड
  • ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा 400 जीबी तक का डेटा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान में विस्तार करते हुए तीन नए प्लान पेश किए हैं, जिसमें 50Mbps तक की डेटा स्पीड प्राप्त होगी। लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। यह ब्रॉडबैंड प्लान 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly, कहलाए जाएंगे, जिसमें आपको 400 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा। बीएसएनएल ने इन प्लान को कम से कम मासिक शुल्क 490 के साथ पेश किया है। PUN 400GB Monthly ब्राॉडबैंड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट के साथ आता है, जो कि Airtel और Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान को टक्कर दे सकता है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, 200GB CS111 Monthly, 300GB CS112 Monthly और PUN 400GB Monthly तीनों ही प्लान पंजाब सर्कल में उपलब्ध हैं। 200 जीबी सीएस111 मंथली प्लान में सब्सक्राइबर्क को 50Mbps की स्पीड के साथ 200 जीबी तक का डेटा मिलता है। वहीं लिमिट खत्म हो जाने के बाद डेटा स्पीड घटकर 4Mbps हो जाती है। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट उपलब्ध नहीं है, वहीं इसकी मासिक कीमत 490 रुपये है।

300जीबी सीएस112 मंथली प्लान की कीमत 590 रुपये प्रति माह है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 300 जीबी तक हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होगा है, जिसकी कीमत 50Mbps होगी।

200जीबी सीएस111 मंथली प्लान की तरह 300जीबी सीएस112 मंथली प्लान में वॉयस कॉलिंग बेनेफिट शामिल नहीं है।

पीयूएन 400 जीबी मंथली प्लान में 400 जीबी तक का हाई-स्पीड डेटा 50Mbps स्पीड में प्राप्त होता है। इस प्लान में ग्राहक को अनलिमिटेड कॉलिंग सपोर्ट भी प्राप्त होता है। प्लान की कीमत प्रति माह 690 रुपये है।

फिलहाल इन प्लान के बारे में BSNL द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा राज्य के स्वामित्व वाले ऑपरेटर द्वारा अपने ब्रॉडबैंड पोर्टल पर इन तीन नए प्लान को लिस्ट करना भी अभी रहता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »