BSNL ने पेश किया 4G और 5G रेडी OTA, SIM प्लेटफॉर्म, कंपनी के बढ़ रहे सब्सक्राइबर्स

इसके जरिए BSNL का लक्ष्य केंद्र सरकार के "आत्मनिर्भर भारत" अभियान के तहत अपनी सर्विस की क्वालिटी और कनेक्टिविटी में सुधार करने का है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अगस्त 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इससे यूजर्स को SIM कार्ड को स्थान की बंदिश के बिना बदलने में आसानी होगी
  • BSNL की योजना अगले वर्ष मार्च तक पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने की है
  • कंपनी का स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार है

इस प्लेटफॉर्म को टेलीकम्युनिकेशं डिवेलपमेंट फर्म Pyro Holdings के साथ मिलकर बनाया गया है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया 4G और 5G रेडी ओवर-द-एयर (OTA) और यूनिवर्सल SIM (USIM) प्लेटफॉर्म पेश किया है। इसके जरिए BSNL का लक्ष्य केंद्र सरकार के "आत्मनिर्भर भारत" अभियान के तहत अपनी सर्विस की क्वालिटी और कनेक्टिविटी में सुधार करने का है। इससे यूजर्स को अपने SIM कार्ड को स्थान की बंदिश के बिना बदलने की सुविधा मिलेगी। इस प्लेटफॉर्म को टेलीकम्युनिकेशं डिवेलपमेंट फर्म Pyro Holdings के साथ मिलकर बनाया गया है। 

BSNL ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि इस प्लेटफॉर्म से उसकी टेलीकम्युनिकेशंस सर्विस और नेटवर्क कैपेबिलिटी में सुधार होगा। यह तेज नेटवर्क स्पीड और बेहतर कवरेज उपलब्ध कराएगा। इससे यूजर्स को नंबर पोर्टेबिलिटी और SIM को बदलने में आसानी होगी। देश में यह प्लेटफॉर्म 4G और 5G दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। BSNL की योजना अगले वर्ष मार्च तक पूरे देश में 4G सर्विस शुरू करने की है। इसके छह से आठ महीनों बाद कंपनी का 5G नेटवर्क पेश किया जाएगा। 

हाल ही में BSNL ने बताया था कि उसने 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत 15,000 से अधिक 4G साइट्स बनाई हैं। कंपनी की बाद में इन साइट्स को 5G में कन्वर्ट करने की योजना है। इससे पहले टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने X पर BSNL के 5G SIM कार्ड की इमेज शेयर की थी। इससे स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ BSNL की 5G सर्विस के लॉन्च की तैयारी का संकेत मिला था। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने इसकी 5G एनेबल्ड फोन कॉल का ट्रायल भी किया है। 

पिछले कुछ महीनों में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। कंपनी का स्वदेशी 4G नेटवर्क तैयार है। इस नेटवर्क को 5G में तब्दील करने के लिए कार्य किया जा रहा है। सिंधिया ने कहा था कि 'आत्मनिर्भर भारत' के तहत, स्वदेशी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल वाला 4G नेटवर्क तैयार है और कुछ महीनों में BSNL के जरिए इसकी सर्विस पूरे देश में उपलब्ध होगी। उनका कहना था, "Reliance Jio और Bharti Airtel के 4G नेटवर्क लॉन्च करने पर बहुत से लोगों ने पूछा था कि BSNL क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क को डिवेलप करना है तो हम चीन या किसी अन्य देश के इक्विपमेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे।" यह फैसला किया गया था कि एक स्वदेशी टेक्नोलॉजी को डिवेलप किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.