BSNL की 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी, दिल्ली सर्कल के लिए 3 कंपनियों ने दी बिड

कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। BSNL की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं

BSNL की 5G सर्विस शुरू करने की तैयारी, दिल्ली सर्कल के लिए 3 कंपनियों ने दी बिड

कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है

ख़ास बातें
  • BSNL ने दिल्ली-एनसीआर रीजन में 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था
  • इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों ने बिड दी हैं
  • BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का टारगेट है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की 5G सर्विस इस वर्ष शुरू हो सकती है। BSNL ने दिल्ली-एनसीआर रीजन में 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं। 

Tejas Networks में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। BSNL के लिए लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे Tata Consultancy Services (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में भी Tejas Networks शामिल है।  पिछले वर्ष नवंबर में BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए टेंडर दिया था। कंपनी की योजना 900 MHz लो-बैंड और 3.5 GHz मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है। कंपनी ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। BSNL की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का टारगेट है। 

हाल ही में कंपनी के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया था कि 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने की योजना है। 

हालांकि, Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इस लिहाज से BSNL इन कंपनियों से काफी पीछे है। कंपनी ने बताया है कि वह इस वर्ष मार्च तक eSIM सर्विस शुरू करेगी। इसके बाद जून तक 4G नेटवर्क को देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी की जल्द टैरिफ बढ़ाने की योजना नहीं है। पिछले वर्ष BSNL ने देश के चुनिंदा क्षेत्रों में पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस शुरू की थी।इस सर्विस के लिए कंपनी के फाइबर-टु-द-होम (FTTH) नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »