BSNL ने लॉन्च किए 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जानें खासियतें

BSNL के 1,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 50 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है।

BSNL ने लॉन्च किए 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जानें खासियतें

BSNL के दोनों प्लान की वैधता 270 दिनों की है

ख़ास बातें
  • BSNL के ये प्रीपेड रीचार्ज प्लान 22 अक्टूबर तक उपलब्ध
  • 1,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा
  • 1,001 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान में सिर्फ 9 जीबी डेटा
विज्ञापन
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 1,399 रुपये और 1,001 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। दोनों नए प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, एसएमएस मैसेज और डेटा की सुविधा के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल ने अपने 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को चुनिंदा सर्कल में 22 अक्टूबर तक के लिए उपलब्ध कराया है। अभी कुछ दिन पहले ही बीएसएनएल ने 498 रुपये का रीचार्ज प्लान के साथ 'स्टार' लॉयलिटी प्रोग्राम को पेश किया था।

बीएसएनएल तेलंगााना की वेबसाइट के मुताबिक, 1,399 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा, प्रतिदिन 50 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 270 दिनों की है। 1,001 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान की भी वैधता 270 दिनों की है। लेकिन इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ 9 जीबी डेटा और 270 एसएमएस मिलता है।

बीएसएनएल के दोनों प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। मुंबई और नई दिल्ली को छोड़कर।

आधिकारिक लिस्टिंग में बताया गया है कि 1,399 रुपये और 1,001 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान 22 अक्टूबर तक उपलब्ध होंगे।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, नए प्लान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध हैं। हालांकि, गैजेट्स 360 इन प्लान की पुष्टि सिर्फ बीएसएनएल तेलंगाना साइट पर कर पाया।

इस हफ्ते ही बीएसएनएल ने 498 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्कल में उतारा था। नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान अपने साथ स्टार मेंबरशिप लॉयलिटी प्रोग्राम को लाया है जिसकी मदद से भविष्य के रीचार्ज में डिस्काउंट मिलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »