BSNL के 5G SIM की सिर्फ 90 मिनटों में की जाएगी होम डिलीवरी 

इस सर्विस के जरिए BSNL का टारगेट Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025 23:41 IST
ख़ास बातें
  • पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है
  • BSNL के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड करने की योजना है

हाल ही में कंपनी को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिला था

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की जल्द 5G नेटवर्क लॉन्च करने की योजना है। इससे पहले BSNL ने अपने 4G और 5G SIM कार्ड्स की होम डिलीवरी की सर्विस शुरू की है। कंपनी के सब्सक्राइबर्स इसके लिए नए SIM कार्ड के लिए ऑनलाइन के जरिए ऑर्डर कर सकते हैं। 

इस सर्विस के जरिए BSNL का टारगेट Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देना है। इससे पहले भारती एयरटेल ने SIM कार्ड की जल्द डिलीवरी की सर्विस शुरू की थी। इसके लिए कंपनी ने Blinkit के साथ टाई-अप किया है। BSNL का SIM ऑनलाइन बुक करने के लिए कस्टमर्स को कंपनी की ऑफिशियल पार्टनर वेबसाइटः https://prune.co.in/ पर विजिट करना होगा। यह बुकिंग पूरी होने पर कंपनी का SIM सिर्फ 90 मिनटों के अंदर कस्टमर्स के पास पहुंचा दिया जाएगा। 

हाल ही में BSNL को 700 MHz और 3,300 MHz जैसे प्रीमियम बैंड्स में स्पेक्ट्रम मिला था, जो 5G के लिए महत्वपूर्ण है। Reliance Jio और भारती एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का 5G नेटवर्क देश के बड़े हिस्से में मौजूद है। इन कंपनियों का मुकाबला करने के लिए BSNL को जल्द 5G सर्विस लॉन्च करने की जरूरत है। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि पिछले छह से सात महीनों में BSNL ने 55 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को प्रॉफिट में वापस लाने और इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। 

पिछले वर्ष जून से लेकर इस वर्ष फरवरी तक पहली बार कंपनी के लगभग 8.55 करोड़ सब्सक्राइबर्स से बढ़कर लगभग 9.1 करोड़ सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। कंपनी ने अपने रेवेन्यू को बढ़ाने के साथ ही कॉस्ट को घटाया है। BSNL ने अपनी सर्विसेज को बेहतर बनाने की भी तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने अप्रैल को 'कस्टमर सर्विस मंथ' के तौर पर निर्धारित किया था। इसमें पूरे देश में कंपनी की सर्विसेज का इस्तेमाल करने वाले कस्टमर्स से फीडबैक लेकर उनके एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी। कंपनी के 4G नेटवर्क को जून से 5G पर अपग्रेड करने की योजना है। कंपनी का जून तक लगभग एक लाख 4G साइट्स लॉन्च करने का टारगेट है। इनमें से लगभग 89,000 4G साइट्स को इंस्टॉल किया जा चुका है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.