BSNL लाई 1,099 रुपये का 'कूल' प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा असीमित डेटा

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से मुकाबला करते हुए कंपनी ने यह सेवा बीएसएनएल के सभी सर्कल में लागू की है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के इस प्लान में पहले की तरह 3जी डेटा ही दिया जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी की 4जी सेवा अभी सिर्फ केरल सर्कल में ही उपलब्ध है।

BSNL लाई 1,099 रुपये का 'कूल' प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा असीमित डेटा
ख़ास बातें
  • किफायती प्लान देने की दौड़ में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के साथ अब बीएसएनएल
  • 1,099 रुपये में यूज़र को 84 दिनों तक असीमित डेटा
  • 100 एसएमएस हर दिन और पीआरबीटी (कॉलर ट्यून सेवा) का लाभ भी शामिल
विज्ञापन
यूज़र को किफायती प्लान देने की दौड़ में जियो, एयरटेल और वोडाफोन के साथ अब बीएसएनएल भी शामिल हो गया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया 'कूल' प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की खास बात है कि यह 1,099 रुपये में यूज़र  को 84 दिनों तक असीमित डेटा देगा। इस तरह इस प्लान की कीमत 13 रुपये प्रतिदिन होगी। असीमित डेटा के साथ कंपनी इस प्लान में 100 एसएमएस हर दिन और पीआरबीटी (कॉलर ट्यून सेवा)  दे भी 84 दिनों की वैधता के साथ दे रही है।

एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया से मुकाबला करते हुए कंपनी ने यह सेवा बीएसएनएल के सभी सर्कल में लागू की है। ध्यान रहे कि बीएसएनएल के इस प्लान में पहले की तरह 3जी डेटा ही दिया जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी की 4जी सेवा अभी सिर्फ केरल सर्कल में ही उपलब्ध है। बीएसएनल बोर्ड के डायरेक्टर आरके मित्तल ने बताया, ''हम अपने ग्राहकों तक सस्ती और सुलभ सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने 1,099 रुपये का कूल ऑफर लॉन्च किया है, जो लोगों को उनके दोस्तों व परिजनों से जोड़े रखने में कारगर साबित होगा।''

बता दें कि बीएसएनएल ने पिछले महीने अपने कुछ विशेष प्लान की वैधता में वृद्धि की थी। 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले प्लान की वैधता को 50 फीसदी तक बढ़ाया था। वर्तमान में कंपनी 129 दिन तक की वैधता और डेढ़ जीबी डेटा तक के ऑफर दे रही है।

साल की शुरुआत में कंपनी ने जीएसएम यूज़र को बीएसएनएल सेवा अपनाने के एवज़ में 2 जीबी मुफ्त डेटा का ऑफर दिया था। यह ऑफर भारत सरकार की डिजिटल इंडिया मुहिम पर आधारित था। इसके अलावा कंपनी ने हाल में लैंडलाइन यूज़र के लिए संडे को मुफ्त कॉलिंग सेवा की वैधता आगे बढ़ाई थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, India, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »