BSNL ने अपने 118 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में की यह कटौती

BSNL ने दूसरी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा अपने-अपने टैरिफ प्लान की कीमतों को बढ़ाने के फैसले के जवाब में अपनी प्लान की वैधता कम कर दी है।

BSNL ने अपने 118 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में की यह कटौती
ख़ास बातें
  • 118 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब सिर्फ 21 दिनों की रहेगी
  • 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दी गई
  • 399 रुपये वाले बीएसएनएल वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 65 दिनों की हो गई
विज्ञापन
BSNL ने केरल सर्कल में अपने प्रीपेड प्लान में कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाने के बजाय उनके साथ होने वाले फायदों को कम कर दिया है। बीएसएनएल ने अपने 118 रुपये, 187 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान की वैधता ही कम कर दी है। बीएसएनएल के इस फैसले से चंद दिनों पहले ही अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने अपने-अपने प्रीपेड प्लान की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया था।

बीएसएनएल केरल सर्कल में 118 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब सिर्फ 21 दिनों की रहेगी, जबकि अन्य सर्कल में यह 28 दिन है। इसके साथ अभी भी 250 मिनट वॉयस कॉल मिनट प्रतिदिन, 0.5 जीबी हाइ-स्पीड डेटा, मुफ्त पीआरबीटी और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते रहेंगे। इसी तरह से बीएसएनएल केरल की वेबसाइट पर 187 रुपये वाले प्लान को 24 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट कर दिया गया है। पहले इस प्लान की भी वैधता 28 दिनों की थी। इस प्लान के साथ मिलने वाले बाकी फायदे पहले की तरह बरकरार रहेंगे। यूज़र्स को प्रतिदिन 350 मिनट कॉल, प्रतिदिन 3 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और मुफ्त पीआरबीटी बंडलिंग मिलेगा।

हर दिन 1.5 जीबी डेटा के साथ आने वाले 153 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दी गई है। 399 रुपये वाले बीएसएनएल वाले प्रीपेड प्लान की वैधता अब 65 दिनों की हो गई है। पहले यह प्लान 80 दिनों की वैधता के साथ आता था। यह वैधता के लिहाज से सबसे बड़ी कटौती है। अन्य सर्कल में यह प्लान अभी भी 80 दिनों की वैधता के साथ आता है। मज़ेदार बात है कि केरल सर्कल में बीएसएनएल के इस प्लान में अब हर 1 जीबी की जगह 2 जीबी हाइ-स्पीड डेटा मिलेगा। अन्य फायदों में कोई बदलाव नहीं है। प्लान में किए गए इन बदलावों के बारे में सबसे पहले जानकारी ड्रीमडीटीएच द्वारा दी गई।

हाल ही में BSNL ने अपने किफायती 29 रुपये और 47 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने अन्य सर्कल में भी प्लान की वैधता कम करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 118 Plan, BSNL Rs 187 Plan, BSNL Rs 399 Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »