• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का ये धांसू प्लान देता है डेली 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटिड कॉल और 365 दिनों की वैलिडिटी, कीमत सिर्फ इतनी!

BSNL का ये धांसू प्लान देता है डेली 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटिड कॉल और 365 दिनों की वैलिडिटी, कीमत सिर्फ इतनी!

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक प्लान 1499 रुपये में भी उपलब्ध करवाती है जो लगभग ऐसे ही बेनिफिट्स के साथ आता है।

BSNL का ये धांसू प्लान देता है डेली 2GB इंटरनेट डेटा, अनलिमिटिड कॉल और 365 दिनों की वैलिडिटी, कीमत सिर्फ इतनी!

इस पैक के तहत 1 साल तक आपको रोजाना 2 जीबी फास्ट इंटरनेट पैक दिया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • BSNL यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ बेहतरीन प्लान पेश करती है
  • य़ह प्लान सस्ता होने के साथ ही किफायती भी है
  • इस बीएसएनएल प्लान में रोजाना आपको 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है
विज्ञापन
BSNL यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ बेहतरीन प्लान पेश करती है। हालांकि Jio, Airtel भी ऐसे प्लान लेकर आती हैं, लेकिन बीएसएनएल के प्लान्स की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। ये प्लान बेहद सस्ती कीमत में कमाल के बेनिफिट्स लेकर आते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के 1 साल की वैधता वाले एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ता होने के साथ ही किफायती भी है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में अधिक वैलिडिटी और कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

BSNL का ये 365 दिनों की वैधता वाला प्लान ग्राहकों के लिए गजब बेनिफिट्स लेकर आता है। इसे आप 1570 रुपये में एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस बीएसएनएल प्लान में रोजाना आपको 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। यानि कि 1 साल तक आपको रोजाना 2 जीबी फास्ट इंटरनेट पैक दिया जा रहा है। मतलब कि 1 साल तक वैलिडिटी वाला प्लान आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति देता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियों के प्लान्स को देखें तो बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 
बीएसएनएल का 1570 रु वाला प्लान आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा देता है। यहां पर आप ये भी नोट करें कि पैक के तहत मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, स्पीड यहां पर कम हो जाती है और इंटरनेट 40kbps की स्पीड पर चलता है। लेकिन वैधता के दौरान आपको यह प्लान पूरे 730GB डेटा का लाभ देता है। 

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक प्लान 1499 रुपये में भी उपलब्ध करवाती है जो लगभग ऐसे ही बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें 365 दिनों की बजाए 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें आपको रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं और 24GB हाइस्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। ये पैक उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »