• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का ये प्लान है सबसे किफायती!

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का ये प्लान है सबसे किफायती!

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो।

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का ये प्लान है सबसे किफायती!

BSNL के 365 दिन वाले प्लान बेहद किफायती साबित होते हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी 365 दिनों के प्लान में काफी फायदे देकर जाती है।
  • इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है।
  • इसमें आपको असीमित वॉयस कॉलिंग मिलती है।
विज्ञापन
देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के लिए कुछ दिनों पहले ही अच्छी खबर आई थी कि कंपनी 2026-27 में प्रॉफिट में आ सकती है। BSNL नेटवर्क के चलते अक्सर समस्या में रहती है। लेकिन कंपनी के प्लान फिर भी काफी किफायती हैं और इसके 365 दिन वाले प्लान तो बेहद किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स में रोजाना अच्छा खासा डेटा, वॉयस और अन्य बेनिफिट मिलते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसकी कीमत और बेनिफिट्स की जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं। 

बीएसएनएल वर्तमान में भले ही घाटे में चल रही हो लेकिन कस्टमर्स के लिए यह फायदे वाले प्लान पेश करती है। कंपनी 365 दिनों के प्लान में काफी फायदे देकर जाती है। इसका एक ऐसा ही प्लान है 1515 रुपये का प्लान। इस प्लान में आपको पूरे 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक यूजर्स के लिए बेहद काम का है। इसमें आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। लम्बी वैलिडिटी के चलते इसमें 1 साल तक आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

प्लान के बेनिफिट्स डिटेल्स के बारे में बात करें तो इसमें आपको असीमित वॉयस कॉलिंग मिलती है। साथ ही प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। मगर स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। कुल इंटरनेट बेनिफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरा 730GB डेटा मिलता है। हालांकि कंपनी इस प्लान के साथ ओटीटी ऐप्स का बेनिफिट नहीं देती है जो कुछ यूजर्स को खल सकता है। 

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बहुत काम का है जिनको किसी सिम को लम्बे समय तक एक्टिवेट रखना हो। या फिर अगर आपको हर महीने रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति चाहिए तो ऐसे में भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »