BSNL ब्रॉडबैंड प्लान में मिल रहा है 6 गुना तक ज्यादा डेटा

BSNL Broadband Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 299 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव के बाद अब यूजर्स को ज्यादा डेटा देने के लिए कुछ अन्य प्लान्स को संशोधित किया है।

BSNL ब्रॉडबैंड प्लान में मिल रहा है 6 गुना तक ज्यादा डेटा

BSNL Broadband Plans: यूजर्स को मिल रहा है 6 गुना तक ज्यादा डेटा

ख़ास बातें
  • BSNL ने 7 ब्रॉडबैंड प्लान को किया संशोधित
  • 2,295 रुपये वाला प्लान अब 1,050 जीबी डेटा के साथ आ रहा है
  • 845 रुपये वाले प्लान में अब हर दिन मिलेगा 10 जीबी डेटा
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 299 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव के बाद अब यूजर्स को ज्यादा डेटा देने के लिए कुछ अन्य प्लान्स को संशोधित किया है। BSNL ने 675 रुपये, 845 रुपये, 999 रुपये, 1,199 रुपये, 1,495 रुपये, 1,745 रुपये और 2,295 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान को रीवाइज किया है। सबसे प्रीमियम प्लान में प्रतिदिन 35 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस बार बीएसएनएल ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात प्लान्स को एक साथ संशोधित किया है।

रीवाइज होने के बाद 675 रुपये वाले प्लान में 10 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 5 जीबी डेटा मिल रहा है। इसका मतलब एक माह में कुल 150 जीबी डेटा दिया जा रहा है। बता दें कि पहले इस प्लान में केवल 35 जीबी डेटा ही दिया जाता था। 5 जीबी डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और एसटीडी) की भी सुविधा दी जाती है। इन सभी प्लान को BSNL की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

845 रुपये वाले प्लान में अब 10 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 10 जीबी डेटा मिल रहा है। इसका मतलब हर महीने कुल 300 जीबी डेटा मिलेगा, याद करा दें कि पहले इसी प्लान में कुल 50 जीबी डेटा दिया जा रहा था। इस प्लान के साथ पोस्ट FUP लिमिट स्पीड और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा दी जाती है। 999 रुपये और 1,199 रुपये वाले प्लान में क्रमश: 10 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 15 जीबी और 20 जीबी डेटा मिलेगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड का 1495 रुपये वाला ब्रॉडबैंड प्लान पहले 140 जीबी प्रति माह देता था लेकिन अब इस प्लान के संशोधित होने के बाद अब यह प्लान प्रतिदिन 25 जीबी डेटा के साथ आ रहा है। इसका मतलब प्रति माह यूजर्स को 750 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL के 2,295 रुपये वाले सबसे प्रीमियम प्लान में 24 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 35 जीबी डेटा मिल रहा है। याद करा दें कि इससे पहले 24 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 200 जीबी डेटा मिलता था।

1745 रुपये वाले प्लान में अब 16 एमबीपीएस की स्पीड से प्रतिदिन 30 जीबी डेटा मिल रहा है। बता दें कि इससे पहले 16 एमबीपीएस की स्पीड से कुल 140 जीबी डेटा ही दिया जाता था। सभी प्लान्स में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और FUP लिमिट के समाप्त होने के बाद स्पीड 2एमबीपीएस कम हो जाएगी। BSNL ने सभी सर्किल के लिए इन प्लान्स को रीवाइज किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Broadband, BSNL Broadband Plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  2. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  3. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  10. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »