• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ग्राहकों को जुलाई तक मिलता रहेगा '5 पे 6' पैसा कैशबैक ऑफर, ऐसे करें एक्टिवेट

BSNL ग्राहकों को जुलाई तक मिलता रहेगा '5 पे 6' पैसा कैशबैक ऑफर, ऐसे करें एक्टिवेट

BSNL प्रमोशनल ऑफर के तहत 6 पैसे कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को पांच मिनट या उससे ऊपर कॉल करने की जरूरत होगी। साथ ही, प्रत्येक ग्राहक को प्रति माह अधिकतम 50 रुपये कैशबैक मिलेगा।

BSNL ग्राहकों को जुलाई तक मिलता रहेगा '5 पे 6' पैसा कैशबैक ऑफर, ऐसे करें एक्टिवेट

BSNL 5 मिनट से लंबी कॉलिंग के लिए दे रही है 6 पैसे का कैशबैक

ख़ास बातें
  • इस ऑफर के तहत 5 मिनट से ऊपर की कॉलिंग पर मिलता है 6 पैसे का कैशबैक
  • BSNL के लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड या फाइबर-टू-होम (FTTH) ग्राहकों को मिलेगा ऑफर
  • SMS और कॉलिंग के जरिए ऑफर को करा सकते हैं एक्टिवेट
विज्ञापन
BSNL ने 31 जुलाई तक अपने "5 pe 6" ऑफर को बढ़ा दिया है। प्रोमोशनल ऑफर के तहत, राज्य के स्वामित्व वाली दूरसंचार ऑपरेटर अपने सभी ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ग्राहकों को कम से कम 5 मिनट लंबी वॉयस कॉल करने के लिए 6 पैसे का कैशबैक दे रही है। इस ऑफर को 30 जून तक बढ़ा दिया गया था। मूल रूप से, बीएसएनएल अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए पिछले साल 5 पे 6 ऑफर लाया था। यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब लोग कोरोनोवायरस के प्रकोप के कारण घर के अंदर रह रहे हैं और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बड़े पैमाने पर आवाज और वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ रहे हैं।

बीएसएनएल कर्नाटक डिवीज़न ने अपने आधिकारिक अकाउंट द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट के जरिए इस विस्तार की घोषणा की है, जिसे शुरुआत में OnlyTech द्वारा देखा गया था। BSNL ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि 31 जुलाई तक विस्तारित वैधता उन सभी सर्किलों पर लागू होती है, जहां यह ऑफर पहले उपलब्ध था।

कैशबैक ऑफर एक्टिवेट करने के  लिए बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड या फाइबर-टू-होम (FTTH) कनेक्शन ग्राहकों को एलिजिबल नंबर (एसटीडी कोड लगा कर) के साथ “ACT” और “6PAISA” लिख कर एक एसएमएस 094478053334 पर भेजना होगा। वैकल्पिक रूप से, इसे टोल-फ्री नंबर 18005991900 पर कॉल करके भी सक्षम किया जा सकता है।

प्रमोशनल ऑफर के तहत 6 पैसे कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को पांच मिनट या उससे ऊपर कॉल करने की जरूरत होगी। साथ ही, प्रत्येक ग्राहक को प्रति माह अधिकतम 50 रुपये कैशबैक मिलेगा।

BSNL ने पिछले साल नवंबर में 6 पैसे का कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था। गैर-जियो यूज़र्स को वॉयस कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट शुल्क वसूलने के रिलायंस जियो के कदम का मुकाबला करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया था। हालांकि, इसकी शुरुआत के बाद से, इस ऑफर को कई एक्सटेंशन मिले, जिनमें से आखिरी बार इसे पिछले महीने बढ़ाया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL offers
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »