Reliance Jio से आउटगोइंग वॉयस कॉल अब पूरी तरह से मुफ्त नहीं

Reliance Jio: ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के लिए रिलायंस जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए चार आईयूसी टॉप-अप वाउचर्स पेश किए हैं। ये 10 रुपये से 100 रुपये के बीच के हैं।

Reliance Jio से आउटगोइंग वॉयस कॉल अब पूरी तरह से मुफ्त नहीं

Reliance Jio: रिलायंस जियो से आउटगोइंग वॉयस कॉल अब पूरी तरह से मुफ्त नहीं

ख़ास बातें
  • अभी तक जियो सब्सक्राइबर्स के लिए सभी वॉयस कॉल्स मुफ्त थे
  • Jio सब्सक्राइबर्स को कम से कम 1 जनवरी 2020 तक यह शुल्क देना ही होगा
  • Reliance Jio के बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी यही फैसला कर सकती हैं
विज्ञापन
Reliance Jio: रिलायंस जियो ने बुधवार को ऐलान किया कि वह अन्य मोबाइल नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए अपने सब्सक्राइबर्स से 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेगी। मुंबई के इस टेलीकॉम ऑपरेटर ने दावा किया कि नया वॉयस कॉल चार्ज TRAI के इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज के कारण लाया गया है। यह चार्ज दो अलग नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए है। इन कॉल्स को ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के नाम से लाया जाता है। यह बदलाव दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर पर वॉयस कॉल करने के लिए है। जबकि जियो से जियो नंबर, इनकमिंग कॉल्स और जियो से लैंडलाइन कॉल पहले की तरह मुफ्त रहेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के लिए रिलायंस जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए चार आईयूसी टॉप-अप वाउचर्स पेश किए हैं। ये 10 रुपये से 100 रुपये के बीच के हैं। जियो ने कहा है कि आईयूसी टॉप अप वाउचर के बदले में ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को अतिरिक्त टैरिफ नहीं देना पड़े। इसके अलावा पोस्टपेड जियो ग्राहकों को ऑफ-नेट डेटा आउटगोइंग कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लगेगा। पोस्टपेड ग्राहकों को भी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।
 
IUC टॉप-अप वाउचर
(रुपये)
IUC मिनट (गैर-जियो नेटवर्क)  मुफ्त डेटा (जीबी)
10 124 1
20 249 2
50 656 5
100 1,362 10


रिलायंस जियो ने मीडिया को बयान जारी करके बताया कि दूसरे नेटवर्क पर ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर को इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज देना पड़ता है। इस कारण से मजबूरी में अब ग्राहकों से शुल्क लिया जाएगा। ऑपरेटर ने दावा किया कि बीते तीन साल में इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज के कारण उसने अपने राजस्व से 13,500 रुपये का भुगतान किया। जियो का आरोप है कि 2017 में ट्राई ने आईयूसी चार्ज में बदलाव किया था। लेकिन अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर ने वॉयस कॉल्स के टैरिफ 1.50 रुपये प्रति मिनट तक बढ़ा दिया था।

Reliance Jio ने भरोसा दिया है कि आउटगोइंग ऑफ नेट कॉल्स के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क तब तक लिया जाएगा जब तक ट्राई आईयूसी को पूरी तरह से रद्द ना कर दे। गौर करने वाली बात है कि ट्राई ने 1 जनवरी 2020 तक जीरो टर्मिनेशन चार्ज का लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा होता है तो इस तारीख के बाद ग्राहकों को ऑफ-नेट वॉयस कॉल्स के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Interconnected Usage Charge, IUC, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »