BSNL का कैशबैक ऑफर: 5 मिनट तक कॉल करने पर होगी कमाई

BSNL Cashback Offer: बीएसएनएल कैशबैक ऑफर के तहत यदि कोई भी सब्सक्राइबर 5 मिनट तक वॉयस कॉल करता है तो पैसे दिए जाएंगे। जानें कितने की होगी कमाई।

BSNL का कैशबैक ऑफर: 5 मिनट तक कॉल करने पर होगी कमाई

BSNL Cashback Offer: बीएसएनएल कैशबैक ऑफर, 5 मिनट तक कॉल करने पर होगी कमाई

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल कैशबैक ऑफर है इन यूज़र्स के लिए फायदेमंद
  • BSNL Cashback Offer क्या है जानें
  • Jio ले रही अन्य मोबाइल नेटवर्क पर यूज़र्स से 6 पैसे का शुल्क
विज्ञापन
BSNL Cashback Offer: बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए नया कैशबैक ऑफर पेश किया है। BSNL Offer के तहत यदि कोई भी सब्सक्राइबर 5 मिनट या उससे अधिक समय तक बात करता है तो ऐसे में बीएसएनएल छह पैसे कैशबैक के रूप में देगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि BSNL का यह ऑफर बीएसएनएल वायरलाइन, BSNL Broadband और बीएसएनएल एफटीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए लागू होगा। बीएसएनएल ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए नए प्लान लॉन्च करने के साथ-साथ अपने पुराने प्लान में भी बदलाव कर रही है।
 

BSNL Six Paisa Cashback Offer

बीएसएनएल के छह पैसा कैशबैक फेस्टिव ऑफर की बात करें तो कंपनी का कहना है कि यह कैशबैक वॉयस कॉल करने पर मिलेगा। याद करा दें कि Reliance Jio ने हाल ही में जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए प्रति मिनट छह पैस चार्ज लगने की घोषणा की थी। बीएसएनएल ऑफर के तहत कैशबैक का लाभ केवल तभी मिलेगा जब सब्सक्राइबर 5 मिनट या फिर उससे अधिक समय तक बात करेंगे।

Reliance Jio ने हाल ही में इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी अन्य मोबाइल नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए अपने सब्सक्राइबर्स से 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेगी। मुंबई के इस टेलीकॉम ऑपरेटर ने दावा किया कि नया वॉयस कॉल चार्ज TRAI के इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज के कारण लाया गया है।

यह चार्ज दो अलग नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए है। जबकि जियो से जियो नंबर, इनकमिंग कॉल्स और जियो से लैंडलाइन कॉल पहले की तरह मुफ्त रहेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »