एयरटेल पर नियमों के उल्लंघन के कारण 2 राज्यों ने लगाया जुर्माना

भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 21:35 IST
ख़ास बातें
  • भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है
  • कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला भी किया है
  • मौजूदा वित्त वर्ष में भारती एयरटेल के कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी हुई है

कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel पर महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में नियमों के उल्लंघन के कारण जुर्माना लगा है। आंध्र प्रदेश में टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लाइसेंस एग्रीमेंट के तहत सब्सक्राइबर्स के वेरिफिकेशन से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन की वजह से कंपनी पर लगभग 6.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि आंध्र प्रदेश में पिछले वर्ष के अंत में टेलीकॉम डिपार्मेंट के सैम्पल CAF ऑडिट के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। महाराष्ट्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड सेल्फ-सर्टिफिकेशन से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर कंपनी को 1.37 लाख रुपये का जुर्माना चुकाना होगा। कंपनी ने कहा है कि इन दोनों मामलों में वित्तीय असर लगाए गए जुर्माने तक सीमित है। 

हाल ही में कंपनी ने अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और WiFi सॉल्यूशंस को बेहतर बनाने के लिए Nokia और Qualcomm को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और  Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू की जानकारी नहीं मिली है। इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। भारती एयरटेल को नोकिया अपने 5G FWA आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस प्वाइंट की सप्लाई की जाएगी। इन डिवाइसेज में Qualcomm के Modem-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट का इस्तेमाल होगा। 

भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके साथ ही कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला भी किया है। पिछली तिमाही के अंत में कंपनी के पास लगभग 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था। स्मार्टफोन की कुल शिपमेंट्स में 5G स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है। मौजूदा वित्त वर्ष में भारती एयरटेल के कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी हुई है। पिछली तिमाही में कंपनी ने अपना नेटवर्क बढ़ाने और कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर बनाने के लिए लगभग 5,200 टावर और लगभग 16,300 मोबाइल ब्रॉडबैंड स्टेशन इंस्टॉल किए हैं। हाल ही में Bharti Enterprises ने बताया था कि वह सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.