एयरटेल के 5G नेटवर्क पर मुंबई में 20 लाख कस्टमर्स, 3,500 से अधिक शहरों में पहुंची सर्विस

हाल ही में एयरटेल ने देश भर में अपने इस नेटवर्क पर एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स का आंकड़ा पार किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 मई 2023 23:48 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने सात महीने पहले 5G सर्विस लॉन्च की थी
  • एयरटेल के इस नेटवर्क पर एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स हो गए हैं
  • टेलीकॉम कंपनियों के बिजनेस में 5G सर्विसेज से बढ़ोतरी हो सकती है

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज की शुरुआत हुई थी

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel के मुंबई में 5G नेटवर्क पर कस्टमर्स की संख्या 20 लाख तक पहुंच गई है। कंपनी ने सात महीने पहले 5G सर्विस लॉन्च की थी। देश में मुंबई ऐसा पहला शहर है जिसके सभी क्षेत्रों में 5G की कवरेज है। इन क्षेत्रों में मुंबई के अलावा नवी मुंबई, ठाणे, कल्याण डोंबीवली और मीरा भायंदर शामिल हैं।  

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया, "भारती एयरटेल ने मुंबई में अपने 5G नेटवर्क पर 20 लाख कस्टमर्स का स्वागत किया है। इस सर्विस के लॉन्च के केवल सात महीनों में यह ग्रोथ हासिल की गई है।" कंपनी के CEO, Vibhor Gupta ने कहा, "हम मुंबई में 20 लाख से अधिक कस्टमर्स के 5G की पावर का इस्तेमाल करने से उत्साहित हैं।" कंपनी की 5G सर्विस 3,500 से अधिक शहरों और कस्बों में उपलब्ध है। हाल ही में एयरटेल ने देश भर में अपने इस नेटवर्क पर एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स का आंकड़ा पार किया था। कंपनी की योजना इस वर्ष सितंबर तक इस सर्विस को प्रत्येक शहर और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने की है। 
Advertisement

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने इस हाई-स्पीड नेटवर्क के 406 शहरों में पहुंचने की जानकारी दी है। पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों ने 50-100 mbps तक की रेंज में हाई-स्पीड डेटा सर्विसेज देने के लिए केंद्र सरकार से 6 GHz बैंड की मीडियम फ्रीक्वेंसी रेंज में उपलब्ध स्पेक्ट्रम को मोबाइल टेलीकॉम सेगमेंट के लिए रखने की मांग की थी। यह मांग करने वालों में Reliance Jio और Airtel शामिल हैं। 

इस बारे में सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोशिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को मीडियम बैंड स्पेक्ट्रम में 2 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी औ 6 Ghz बैंड में उपलब्ध 1,200 मेगाहर्ट्ज की फ्रीक्वेंसी की जरूरत है। पत्र में कहा गया है, "लाइसेंस्ड 6 Ghz कमर्शियल सफलता और 5G NR, 5.5 G और 6G के लिए बेहतर है। अधिक जनसंख्या वाले शहरों में डाउनलिंक के लिए 100 Mbit प्रति सेकेंड और अपलिंक के लिए 50 Mbit प्रति सेकेंड की डेटा स्पीड के लिए मिड-बैंड स्पेक्ट्रम में अतिरिक्त 2 Ghz स्पेक्ट्रम की जरूरत होगी।" सरकार ने 6 Ghz बैंड को मोबाइल, फिक्स्ड वायरलेस (वाई फाई) और फिक्स्ड सैटेलाइट सर्विसेज के लिए रखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.