Apple शुरू करेगी 6G टेक्नोलॉजी पर काम!

Apple ने इस हफ्ते नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क टेक्नलॉजी के लिए वायरलेस सिस्टम रिसर्च इंजीनियर्स की तलाश शुरू कर दी है।

Apple शुरू करेगी 6G टेक्नोलॉजी पर काम!

Apple ने पिछले साल 6G डेवलप करने वाली कंपनियों के एक अलायंस से हाथ मिलाया था

ख़ास बातें
  • Apple ने नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस नेटवर्क तकनीक के लिए भर्ती शुरू की
  • इंजीनियर्स को भर्ती कर रहा है टेक्नोलॉजी दिग्गज
  • पिछले साल 6G को विकसित करने वाली कंपनियों के ग्रुप को किया था जॉइन
विज्ञापन
Apple अब 6G वायरलेस टेक्नोलॉजी को डेवलप करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली 5G सपोर्ट वाली iPhone सीरीज़ iPhone 12 के रूप में शुरू की थी। अब कंपनी छठी पीढ़ी की सेल्युलर कनेक्टिविटी यानी कि 6G पर काम शुरू करने की तैयारी करती प्रतीत होती है। Apple ने हाल ही में अपनी Macbook सीरीज़ से Intel प्रसोसर को रिप्लेस करने के लिए खुद की M1 चिप बनाई थी और अब कंपनी की 6G विकसित करने की तैयारी दर्शाती है कि ऐप्पल अन्य कंपनियों पर निर्भर नहीं होना चाहती।

टेक्नोलॉजी दिग्गज ने इस हफ्ते नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क टेक्नलॉजी के लिए वायरलेस सिस्टम रिसर्च इंजीनियर्स की तलाश शुरू कर दी है। कंपनी ने नौकरी के लिए विज्ञापन पोस्ट किए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि नौकरी सिलिकॉन वैली और सैन डिएगो में ऐप्पल के कार्यालयों के लिए हैं, जहां कंपनी वायरलेस टेक्नोलॉजी और चिप डिज़ाइन पर काम करती है।

पोस्ट में दी गई जानकारी से आगे यह पता चलता है कि कंपनी द्वारा चुने गए लोग “रेडियो एक्सेस नेटवर्क के लिए अगली पीढ़ी के वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम" को डिज़ाइन और रिसर्च करेंगे।" इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि  6G को पूरी तरह से आने वाले लगभग 10 साल का समय लग जाएगा, लेकिन नौकरी की लिस्टिंग से ऐसा प्रतीत होता है कि Apple नई तकनीक के शुरुआती विकास में शामिल होना चाहती है। हालांकि फिलहाल कंपनी के प्रवक्ता ने इस संदर्भ में किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

बताते चलें कि पिछले साल के आखिर में खबर आई थी कि Apple ने 6G और अन्य नेक्स्ट जनरेशन के सेलुलर तकनीकों पर काम करने वाली कंपनियों के एक गठबंधन को जॉइन किया है। 6G मौजूदा 5G तकनीक की तुलना में कितना तेज़ होगा या कितना बेहतर होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह टेक्नोलॉजी 5G से 100 गुना अधिक तेज़ हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple 6G, 6G, 6G Technology
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »