एयरटेल ने पेश किए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो सस्ते पोस्टपेड प्लान

एयरटेल ने पेश किए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो सस्ते पोस्टपेड प्लान
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने हाल ही में अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो प्रीपेड पैक पेश किए थे
  • 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज के दो नए प्लान 549 और 799 रुपये के हैं
  • दोनों ही प्लान में फ़र्क सिर्फ इंटरनेट डेटा का, बाकी सुविधाएं एक जैसी
विज्ञापन
रिलायंस जियो की चुनौती को देखते हुए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। एयरटेल ने हाल ही में प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो पैक पेश किए थे। अब कंपनी ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी कुछ ऐसा ही किया है। एयरटेल ने अपनी 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज में दो नए किफायती पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं।

'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज के दो नए प्लान 549 और 799 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान में फ़र्क सिर्फ इंटरनेट डेटा का है, बाकी सुविधाएं एक जैसी हैं।

549 रुपये वाले प्लान में पोस्टपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल+एसटीडी), प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त, रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर कोई चार्ज नहीं और विंक म्यूज़िक-मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा 3जी हैंडसेट यूज़र को 1 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आपके पास 4जी स्मार्टफोन है तो 3 जीबी डेटा दिया जाएगा।

वहीं, 799 रुपये वाले प्लान में 3जी यूज़र को 3 जीबी डेटा और 4जी हैंडसेटहोने पर 5 जीबी डेटा मिलेगा। गौरतलब है कि कंपनी ने इससे पहले 1,119 रुपये से ऊपर की कीमत में 'माइप्लान इंफिनिटी' प्लान पेश किए थे। इन प्लान में आप रोमिंग में अनिलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं, जबकि दोनों किफायती प्लान में इनकमिंग कॉल ही मुफ्त है।

वहीं, एयरटेल के प्रीपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल वाले दो प्लान पेश किए गए थे। 145 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को 4जी मोबाइल फोन में 300 एमबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा मुफ्त लोकल व एसटीडी एयरटेल-टू-एयरटेल कॉल भी मिलेंगी। 345 रुपये वाले पैक के तहत 4जी मोबाइल फोन यूज़र को 1 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त लोकल व एसटीडी कॉल की सुविधा भी मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Postpaid Plan, Airtel Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »