एयरटेल का नया ऑफर, रोमिंग में भी करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल

एयरटेल का नया ऑफर, रोमिंग में भी करें अनलिमिटेड वॉयस कॉल
ख़ास बातें
  • 1,119 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 1 जीबी 3जी/4जी इंटरनेट डेटा
  • 1,599 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 5 जीबी 3जी/4जी डेटा मिलेगा
  • सभी 'माईप्लान इंफिनिटी' प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आते हैं
विज्ञापन
एयरटेल ने अपनी 'माइप्लान इंफिनिटी' सीरीज में नए पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं। कंपनी के द्वारा अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आने वाले प्लान और भी सस्ते दरों में उपलब्ध कराए गए हैं। नए पोस्टपेड प्लान की शरुआत 1,119 रुपये से होगी। इन प्लान को चुनने पर यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ एसएमएस और 3जी/4जी डेटा ऑफर भी मिलेंगे।

1,119 रुपये वाले पैकेज में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग), हर दिन 100 एसएमएस और 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके साथ एयरटेल के नए ऐप विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।

जिन यूज़र को ज्यादा इंटरनेट डेटा की ज़रूरत है वे 1,599 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं। 1,199 रुपये वाले प्लान की तरह इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। हालांकि, इस प्लान में 5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा दिया जाएगा। इस प्लान में भी विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। 1,999 और 2,999 रुपये के प्लान भी मौजूद हैं जिनमें अन्य ऑफर के साथ क्रमशः 10 जीबी और 20 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा।

भारती एयरटेल के डायरेक्टर ऑपरेशन्स अजय पुरी का कहना है, ''माइप्लान इनफिनिटी के जरिए हम अपने ग्राहकों को मुफ्त वॉयस कॉल मुहैया करा रहे हैं इसके साथ वे अपनी डेटा ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए प्लान चुन सकते हैं। नए प्लान के साथ हमने इन ऑफर को और किफायती बना दिया है।"

ध्यान रहे कि पैकेज के साथ आने वाले निर्धारित डेटा से अतिरिक्त खर्चने पर यूज़र को 50 पैसे प्रति एमबी की दर से कंपनी को चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा विंक म्यूज़िक और विंक मूवीज़ का कंटेंट सब्सक्रिप्शन मुफ्त है। इन्हें इस्तेमाल करने के लिए जो डेटा खपत होगी, वह मुफ्त नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »