Airtel यूजर्स ‘Free’ में चला पाएंगे Apple TV+ और Apple Music, जानें पूरा मामला

Airtel-Apple Partnership : Apple TV+ की सुविधा एयरटेल एक्‍सट्रीम (Airtel Xstream) के प्रीमियम कस्‍टमर्स और पोस्‍टपेड प्‍लान रखने वाले ग्राहकों को दी जाएगी।

Airtel यूजर्स ‘Free’ में चला पाएंगे Apple TV+ और Apple Music, जानें पूरा मामला

एयरटेल और ऐपल म्‍यूजिक की पार्टनरशिप का फायदा विंक प्रीमियम (Wynk Premium) यूजर्स को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Airtel और ऐपल की पार्टनरशिप
  • Apple TV+ और ऐपल म्‍यूजिक का मिलेगा एक्‍सेस
  • कुछ महीनों में ऐपल कस्‍टमर्स को मिलेंगे ऑफर
विज्ञापन
Airtel-Apple Partnership : दिग्‍गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने ऐपल के साथ पार्टनरशिप की है। अब भारत में एयरटेल कस्‍टमर्स Apple TV+ और Apple म्‍यूजिक का कंटेंट एक्‍सेस कर पाएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple TV+ की सुविधा एयरटेल एक्‍सट्रीम (Airtel Xstream) के प्रीमियम कस्‍टमर्स और पोस्‍टपेड प्‍लान रखने वाले ग्राहकों को दी जाएगी। वो Apple TV+ पर मौजूद ड्रॉमा और कॉमिडी सीरीज समेत फीचर फ‍िल्‍म्‍स, डॉक्‍युमेंट्रीज आदि देख पाएंगे। 

वहीं, एयरटेल और ऐपल म्‍यूजिक की पार्टनरशिप का फायदा विंक प्रीमियम (Wynk Premium) यूजर्स को मिलेगा। वो एक्‍सक्‍लूसिव ऑफर्स के साथ ऐपल म्‍यूजिक को इस्‍तेमाल कर सकेंगे। ऐपल टीवी प्‍लस और ऐपल म्‍यूजिक के ऑफर्स अगले कुछ महीनों में ऐपल कस्‍टमर्स के लिए उपलब्‍ध हो जाएंगे। 

अब तक आई जानकारी से स्‍पष्‍ट है कि यह सुविधा प्रीपेड कस्‍टमर्स के लिए नहीं होगी। सिर्फ पोस्‍टपेड ग्राहक, एयरटेल एक्‍सट्रीम के प्रीमियम कस्‍टमर्स और विंक प्रीमियम यूजर्स Apple TV+ और Apple Music को एक्‍सेस कर पाएंगे। 

एयरटेल से जुड़ी अन्‍य खबरों में, टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि  एयरटेल (Airtel) ने जून में 12.5 लाख नए कनेक्शन ऐड किए हैं। एयरटेल के पास अब 38.902 करोड़ ग्राहक हैं। उसके एक्टिव सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या 38.483 करोड़ है, जोकि उसके कुल यूजर बेस का 98.92 फीसदी है। यानी एक्टिव यूजर बेस के मामले में एयरटेल, जियो से आगे है। 

हाल ही में एयरटेल ने वायनाड आपदा के पीड़‍ितों को भी मदद दी थी। प्रभावित इलाकों में एयरटेल के उन प्रीपेड कस्‍टमर्स को मदद दी गई थी, जिनकी वैलिडिटी खत्‍म हो गई है। ऐसे लोगों को तीन दिनों के लिए 1 जीबी फ्री मोबाइल डेटा रोजाना दिया गया। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  2. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  3. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  4. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  5. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  6. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  7. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  8. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  9. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  10. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »