Airtel ने Jio के जवाब में उतारा 97 रुपये का प्रीपेड प्लान

Airtel ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने के लिए एक नया कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। इस नए पैक की कीमत 97 रुपये है।

Airtel ने Jio के जवाब में उतारा 97 रुपये का प्रीपेड प्लान
ख़ास बातें
  • Airtel के 97 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 1.5 जीबी डेटा
  • एयरटेल का यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आएगा
  • इस महीने के शुरुआत में Airtel ने उतारे थे तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Airtel ने Reliance Jio को कड़ी चुनौती देने के लिए एक नया कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च कर दिया है। इस नए पैक की कीमत 97 रुपये है। एयरटेल ने इस महीने के शुरुआत में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के तीन कॉम्बो रीचार्ज पैक लॉन्च किए थे। Airtel के यह प्लान डेटा, वॉयस कॉलिंग और लंबी वैधता के साथ आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि Airtel का 97 रुपये वाला रीचार्ज प्लान भारत में सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। एयरटेल का 97 रुपये वाला प्लान कंपनी के मौजूदा 99 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। इसी रेंज में Jio का 98 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी मौजूद है। जियो का यह प्लान एक सामान बेनिफिट के साथ आता है, लेकिन इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है।

Airtel का 97 रुपये वाला प्रीपेड कॉम्बो रीचार्ज पैक में आपको 350 मिनट (लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल) मिलेंगे। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को 1.5 जीबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 200 मैसेज की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस रीचार्ज प्लान को लेने के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर My Airtel ऐप के जरिए भी रीचार्ज करा सकते हैं।
 
airtel

इस महीने के शुरुआत में लॉन्च हुए प्लान पंजाब, तमिल नाडु और यूपी(पश्चिम) के लिए लॉन्च किए गए थे। कंपनी ने कहा था कि इन प्लान को जल्द अन्य सर्किल के लिए भी लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने 95 रुपये वाला प्लान भी लॉन्च किया था। एयरटेल के 95 रुपये कॉम्बो रीचार्ज प्लान में आपको 500एमबी 3जी/ 4जी डेटा के साथ 95 रुपये का टॉक टाइम मिलता है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  2. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  3. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  5. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  6. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  7. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  10. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »