Airtel के इस प्लान को फिर से किया गया लॉन्च, हर महीने मिलेगा 50 जीबी 4जी डेटा

एयरटेल ने अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से पेश किया है। याद रहे कि कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था।

Airtel के इस प्लान को फिर से किया गया लॉन्च, हर महीने मिलेगा 50 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से पेश किया
  • इस प्लान में यूज़र को महीने भर के लिए 50 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा
  • सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 509 रुपये और 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से
विज्ञापन
एयरटेल ने अपने 649 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को फिर से पेश किया है। याद रहे कि कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था। Airtel के मायप्लान इनफिनिटी कैटेगरी में बेस्ट सेलिंग पोस्टपेड प्लान में 649 रुपये वाले रीचार्ज पैक को फिर से लिस्ट कर दिया गया है। अन्य प्लान 399 रुपये, 499 रुपये, 799 रुपये और 1,199 रुपये के हैं। पहले 649 रुपये के पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 30 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलता था, लेकिन अब यूज़र 50 जीबी डेटा का फायदा उठा पाएंगे।

नए 649 रुपये वाले प्लान के तहत, महीने भर 50 जीबी डेटा के अलावा सब्सक्राइबर अनलिमिटेड वॉयस कॉल का मज़ा ले पाएंगे। यह सुविधा रोमिंग में भी उपलब्ध होगी। बता दें कि यह पोस्टपेड प्लान डेटा रोलओवर सुविधा के साथ आता है, यानी एक महीने में नहीं इस्तेमाल हो सका डेटा अगले महीने का हिस्सा बन जाएगा। इसकी सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 509 रुपये और 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से है। 509 रुपये वाले प्लान में यूज़र को हर दिन 2 जीबी के हिसाब से 60 जीबी डेटा मिलता है और 799 रुपये वाले प्लान में हर दिन 3 जीबी के हिसाब से 90 जीबी डेटा।

649 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं। यह मुफ्त में एड-ऑन कनेक्शन की सुविधा देता है। इसकी मदद से यूज़र एक चाइल्ड एयरटेल पोस्टपेड कनेक्शन को प्राइमरी अकाउंट से जोड़ सकते हैं और इसी प्लान का फायदा पा सकते हैं। इसके अलावा यूज़र को अमेज़न प्राइम का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा 649 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान में यूज़र को विंक टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel ने हाल ही में 499 रुपये वाला नया पोस्टपेड प्लान पेश किया था। यह प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और इनकमिंग/ आउटगोइंग रोमिंग, 40 जीबी 3जी/ 4जी डेटा और एक साल के अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »