• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इस प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा हर दिन 1.4 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Airtel के इस प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा हर दिन 1.4 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

एयरटेल (Airtel) लेकर आई एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान, जानें इसकी कीमत और प्लान के साथ मिलने वाले लाभ के बारे में।

Airtel के इस प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा हर दिन 1.4 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Airtel के इस प्रीपेड प्लान के साथ मिल रहा हर दिन 1.4 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

ख़ास बातें
  • फर्स्ट टाइम यूज़र्स के लिए Airtel लेकर आई 248 रुपये वाला प्लान
  • 28 दिनों की वैधता के साथ आता है एयरटेल का यह प्लान
  • Airtel ने 345 रुपये और 559 रुपये वाले दो प्लान हटाए
विज्ञापन
Airtel ने अपने फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान से 345 रुपये और 559 रुपये वाले दो प्लान को हटा दिया है। एयरटेल (Airtel) अब इनकी जगह एक नया 248 रुपये वाला प्लान लेकर आई है। Airtel के 248 रुपये वाले प्लान को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह एयरटेल (Airtel) के फर्स्ट टाइम यूज़र के लिए मौजूदा 229 रुपये वाले प्लान को रिप्लेस करेगा। फर्स्ट टाइम यूज़र्स के लिए Airtel के पास चार मौजूदा प्लान हैं जिनकी कीमत क्रमश: 76 रुपये, 178 रुपये, 248 रुपये और 495 रुपये है। बता दें कि नए फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान के साथ Airtel यूज़र को डेटा के अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, Airtel ने 229 रुपये वाले फर्स्ट रीचार्ज प्लान को रिप्लेस करने के लिए अपना नया 248 रुपये वाला प्लान उतारा है। एयरटेल (Airtel) के नए प्लान के साथ प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल और 28 दिनों की वैधता के साथ 100 एसएमएस प्रतिदिन दिए जाएंगे।

एयरटेल का यह प्लान देशभर के सभी सर्किल के लिए है। 248 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट एयरटेल (Airtel) के 495 रुपये वाले फर्स्ट रीचार्ज प्लान के साथ मिलते हैं लेकिन यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल का 495 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 1.4 जीबी, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा से लैस है।

248 रुपये और 495 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा Airtel के 76 रुपये वाले फर्स्ट रीचार्ज प्लान में वॉयस कॉल के लिए प्रति मिनट 60 पैसे चार्ज किए जाते हैं और 100 एमबी 2 जी/ 3 जी/ 4 जी डेटा दिया जाता है। एयरटेल (Airtel) के 248 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की तरह 76 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की भी वैधता 28 दिनों की है।

एयरटेल का 178 रुपये वाला प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और 1 जीबी डेटा के साथ आता है। बता दें कि एयरटेल का यह प्लान भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि फर्स्ट रीचार्ज प्लान केवल Airtel के फर्स्ट टाइम प्रीपेड यूज़र्स के लिए है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »