Airtel के दो प्रीपेड प्लान अपग्रेड, मिलेगा 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस

129 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा देगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

Airtel के दो प्रीपेड प्लान अपग्रेड, मिलेगा 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस
ख़ास बातें
  • 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है
  • 249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा लाइफ इंश्योरेंस
  • 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेटा हुआ दोगुना
विज्ञापन
Airtel ने अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किए हैं। अपग्रेड के बाद ज़्यादा डेटा तो मिलेगा ही, साथ में एक प्लान में सब्सक्राइबर्स लाइफ इनश्योरेंस पाएंगे। 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा और अब यह ओपन मार्केट में मिलेगा। इससे पहले यह प्रीपेड प्लान चुनिंदा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध था। इसके अलावा सिर्फ 1 जीबी डेटा मिलता था। 249 रुपये वाले Airtel प्रीपेड प्लान में सब्सक्राइबर्स को 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। इसके लिए एयरटेल ने एचडीएफसी लाइफ और भारती ऐक्सा के साथ साझेदारी की है।

शुरुआत 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से करते हैं। Airtel अब इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा देगी। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। Airtel की ओर से सब्सक्राइबर्स को Airtel TV और Wynk Music का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। पहले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1 जीबी 4जी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा थी। लेकिन यह सुविधा सिर्फ चुनिंदा यूज़र्स के लिए है। लेकिन कुछ यूज़र्स को 28 दिनों के लिए 220 मिनट के लोकल और एसटीडी कॉल दिए जाते थे। अब ऐसा नहीं है। एयरटेल का 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान अब नई सुविधाओं के साथ हर ग्राहक के लिए Airtel की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर उपलब्ध है।

249 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी बदलाव किया गया है। यूज़र्स को पहले जितना ही डेटा और कॉलिंग सुविधा मिलेगी। अब सब्सक्राइबर्स को Airtel की ओर से 4 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलेगा। लाइफ इंश्योरेंस एचडीएफसी लाइफ या भारती एक्सा की ओर से मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा Airtel TV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। नया 4जी फोन खरीदने पर 2,000 रुपये कैशबैक मिलेगा। 249 रुपये वाले Airtel के प्रीपेड प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। वैधता 28 दिनों की होगी। यह प्लान भी एयरटेल की वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स ऐप पर लाइव है।

Telecom Talk ने सबसे पहले इन दोनों प्लान में किए गए बदलाव के बारे में बताया है। इंश्योरेंस कवर के लिए एयरटेल सब्सक्राइबर की उम्र 18 से 54 साल के बीच होनी चाहिए। यह सुविधा पाते रहने के लिए नियमित तौर पर मासिक रीचार्ज कराना होगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज में मिल सकती है 7000mAh तक बैटरी! तीन मॉडल्स का खुलासा
  2. RedMagic 11S Pro में होगी सबसे धांसू गेमिंग पावर! 18 मई को होगा लॉन्च
  3. 21 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह दमदार फोन, 48MP का DSLR जैसा कैमरा! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. Amazon की समर सेल में प्रमुख ब्रांड्स के लैपटॉप्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 VIII जल्द होगा लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  7. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  8. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  9. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  10. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »