एयरटेल का नया ऑफर, 15 जीबी तक ब्रॉडबैंड डेटा मिलेगा मुफ्त

एयरटेल का नया ऑफर, 15 जीबी तक ब्रॉडबैंड डेटा मिलेगा मुफ्त
ख़ास बातें
  • यूज़र को 'मायहोम रिवॉर्ड्स' के तहत अतिरिक्त डेटा मिलेगा
  • यह ऑफर वर्तमान व नए दोनों ग्राहकों के लिए है
  • यह ऑफर एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों को नहीं मिलेगा
विज्ञापन
अगर आप एयरटेल के ब्रॉडबैंड ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने ऐसे ग्राहकों को हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा ऐलान किया है जो एयरटेल की दूसरी सर्विस जैसे पोस्टपेड मोबाइल और डिजिटल टीवी कनेक्शन का इस्तेमाल भी करते हैं। यह ऑफर एयरटेल के 'मायहोम रिवॉर्ड्स' प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है।

एयरटेल की किसी भी सर्विस को इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एयरटेल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं और आपके पास कंपनी के दो पोस्टपेड मोबाइल और एक डीटीएच कनेक्शन हैं तो आपको इस प्रोग्राम के तहत हर महीवे 15 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। यह 15 जीबी डेटा आपके फेयर-यूज़ेज-पॉलिसी (एफयूपी) कोटा से अलग होगा।

यह ऑफर एयरटेल सर्विस का इस्तेमाल करने वाले पुराने और नए दोनों ग्राहक को मिलेगा।

कंपनी ने ईमेल द्वारा दिए गए एक बयान में कहा, ''लैंडलाइन पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग के साथ, ग्राहक अब अपने डेटा पैक के साथ एयरटेल ब्रॉडबैंड पर 15 जीबी तक मुफ्त डेटा पा सकते हैं।''

अतिरिक्त डेटा पाने के लिए ग्राहक या तो मायएयरटेल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर एयरटेल की वेबसाइट पर जाकर अपने कनेक्शन को रजिस्टर करा सकते हैं।

पिछले हफ्ते, एयरटेल ने 'मायप्लान इनफिनिटी' नाम से नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा के साथ कम दाम में नए अनिलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्लान पेश किए थे। इस प्लान में 1,119 रुपये से शुरुआत होती है और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ एसएमएस और 3जी/4जी कॉम्बो मिलता है। इस सीरीज में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग) के साथ सबसे सस्ता प्लान है जिसमें हर दिन 100 मुफ्त मैसेज किये जा सकते हैं, इसके अलावा 3जी/जी डेटा भी मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel Broadband, Airtel Rewards Programme, Mobiles, Telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »