Airtel का ऑफर, 49 रुपये में मिलेगा 3 जीबी डेटा

Airtel ने 49 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इस पैक से रीचार्ज कराने वाले एयरटेल सब्सक्राइबर को इस्तेमाल करने के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी वैधता एक दिन की है।

Airtel का ऑफर, 49 रुपये में मिलेगा 3 जीबी डेटा

Airtel का नया प्लान डेटा यूज़र के लिए

ख़ास बातें
  • Airtel की सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 49 रुपये वाले प्लान से है
  • यह एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज पैक सभी यूज़र के लिए है
  • इस्तेमाल करने के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी वैधता एक दिन की है
विज्ञापन
Airtel ने 49 रुपये का प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। इस पैक से रीचार्ज कराने वाले एयरटेल सब्सक्राइबर को इस्तेमाल करने के लिए 3 जीबी डेटा मिलेगा और इसकी वैधता एक दिन की है। यह एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज पैक सभी यूज़र के लिए है। नए ऑफर के साथ Airtel की सीधी भिड़ंत Reliance Jio के 49 रुपये वाले प्लान से है। मज़ेदार बात यह है कि जियो का रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

49 रुपये के प्लान से रीचार्ज कराने के लिए Airtel प्रीपेड यूज़र को माय एयरटेल ऐप या कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। नया पैक डेटा सेक्शन में उपलब्ध है। यहां पर प्रीपेड सब्सक्राइबर जांच सकते हैं कि यह ऑफर उनके लिए उपलब्ध है या नहीं। अगर यह ऑफर आपके लिए उपलब्ध नहीं है तो पहले की तरह 49 रुपये के रीचार्ज पैक में 1 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। देखा जाए तो एयरटेल के 49 रुपये वाले प्रीपेड पैक वाले फायदे जियो के 49 रुपये वाले रीचार्ज पैक में भी मिलेंगे।
 
airtel 49 gadgets 360

Airtel का यह ऑफर हर किसी के लिए है

गौर करने वाली बात है कि जियो का 49 रुपये वाला रीचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूज़र के लिए है। इस प्लान में यूज़र को 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, वो भी 28 दिन के लिए। एयरटेल की बात करें तो इस कंपनी ने 65 रुपये वाला प्लान पेश किया है जो 1 जीबी 2जी/ 3जी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता भी 28 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी 4जी स्मार्टफोन में अपग्रेड करने पर 30 जीबी डेटा भी देती है। ऑफर के तहत, 2जी/ 3जी मोबाइल हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को 4जी स्मार्टफोन में अपग्रेड करने पर मुफ्त डेटा मिलता है।

Airtel द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए अन्य ऑफर की बात करें तो कंपनी ने 249 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। वहीं, 349 रुपये वाले रीचार्ज पैक को अपग्रेड किया था। 249 रुपये वाले पैक से रीचार्ज कराने पर यह टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 2 जीबी डेटा देगी। वहीं, 349 रुपये वाले पैक में ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा, वो भी 28 दिनों तक। इसके लिए नया एयरटेल प्लान 499 रुपये का है। 82 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 2 जीबी डेटा मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid, Airtel Recharge, Airtel Pack, Jio, Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »