• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel 5G अब चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा के इन 2 शहरों में भी लॉन्च, देश के 110 शहरों में पहुंचा 5G!

Airtel 5G अब चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा के इन 2 शहरों में भी लॉन्च, देश के 110 शहरों में पहुंचा 5G!

एयरटेल की ओर से कहा गया है कि कंपनी लगातार भारत के सभी शहरों में अपनी 5जी सर्विसेज लाने के लिए प्रयासरत है।

Airtel 5G अब चंडीगढ़ समेत पंजाब, हरियाणा के इन 2 शहरों में भी लॉन्च, देश के 110 शहरों में पहुंचा 5G!

एयरटेल की ओर से कहा गया है कि कंपनी लगातार भारत के सभी शहरों में अपनी 5जी सर्विसेज लाने के लिए प्रयासरत है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल ने चंडीगढ़ में भी अपनी 5G सर्विसेज की लॉन्च
  • हरियाणा के पंचकुला में भी कंपनी ने 5जी को शुरू कर दिया है।
  • यूजर को अलग से किसी 5जी प्लान से रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Airtel धीरे धीरे अपनी 5G सर्विसेज को उत्तर भारत के क्षेत्रों में बढ़ाती जा रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी सर्विसेज को हरिद्वार में लॉन्च किया था। अब उत्तराखंड से लगते हरियाणा और पंजाब के तीन और शहरों को कंपनी ने कवर कर लिया है। भारती एयरटेल ने चंडीगढ़ में भी अपनी 5G सर्विसेज को लॉन्च कर दिया है और यहां के यूजर्स फास्ट इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। चंडीगढ़ के साथ ही मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में भी कंपनी ने 5जी को शुरू कर दिया है। 

चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के यूजर्स अब 5जी इंटरनेट को इस्तेमाल कर सकते हैं। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी सर्विस लॉन्च की जानकारी दी कि यूजर्स अब 5जी इंटरनेट का मजा अपने स्मार्टफोन पर ले सकते हैं। बशर्तें कि यूजर्स इसे 5G इनेबल्ड स्मार्टफोन के द्वारा इस्तेमाल कर रहे हों। अच्छी बात ये है कि Airtel की 5जी सर्विसेज को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अलग से किसी 5जी प्लान से रिचार्ज करने की आवश्यकता नहीं है। मौजूदा 4G प्लान के साथ ही कस्टमर 5जी इंटरनेट का भी लाभ ले सकते हैं। यहां पर यूजर्स के लिए ये भी ध्यान रखने योग्य बात है कि एयरटेल 5जी को इस्तेमाल करने के लिए कस्टमर्स को सिम बदलने की भी जरूरत नहीं है। 

कंपनी की 5G इंटरनेट सर्विसेज को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को किसी 5जी सिम से बदलने की जरूरत नहीं है। मौजूदा 4G सिम पर ही कस्टमर 5जी सर्विसेज को इस्तेमाल कर पाएंगे। लॉन्च के मौके पर भारती एयरटेल के ऊपरी उत्तरी क्षेत्र के सीईओ पुष्पिंदर सिंह गुजराल ने कहा कि वे चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में 5जी सर्विसेज के लॉन्च होने पर बहुत उत्साहित हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले यूजर्स अब 4जी से 20 से 30 गुना ज्यादा फास्ट इंटरनेट का अनुभव ले पाएंगे। 

एयरटेल की ओर से कहा गया है कि कंपनी लगातार भारत के सभी शहरों में अपनी 5जी सर्विसेज लाने के लिए प्रयासरत है। ताकि कस्टमर्स सुपरफास्ट  इंटरनेट के माध्यम से हाई डेफिनिशन वीडियो, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो-वीडियो अपलोडिंग का मजा ले सकें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , airtel 5g, Airtel 5G services
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »