• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel का 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 6GB डेटा और कई बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

Airtel का 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 6GB डेटा और कई बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है।

Airtel का 84 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 6GB डेटा और कई बेनिफिट्स वाला सस्ता प्लान!

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है।

ख़ास बातें
  • ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है
  • कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 900 free SMS का भी बेनिफिट मिलता है
  • इसमें फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया गया है
विज्ञापन
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। यह प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनको लगभग तीन महीने तक का ऐसा प्लान चाहिए जिसमें डेली डेटा की लिमिट भी न हो और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ SMS आदि भेजने की सुविधा भी हो। इस प्लान की खास बात है कि इसमें आपको जो इंटरनेट डेटा मिलता है उसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही यह कई एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है।  

एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इसे आप एयरटेल की ऑफिशिअल वेबसाइट या ऐप पर जाकर खरीद सकते हैं। एयरटेल प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में आपको 6GB डेटा दिया जाता है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। यानि कि इस डेटा को आप वैलिडिटी के दौरान अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं और इसमें कोई डेली लिमिट नहीं है। 

कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 900 free SMS का भी बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको 6GB इंटरनेट डेटा देता है, जिसे आप चाहें तो एक दिन में ही खत्म कर सकते हैं या फिर 84 दिनों तक जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। एयरटेल Rs 455 प्लान (Airtel Rs 455 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसमें फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक दिया गया है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Officail Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹12 हजार से सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  4. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  5. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  6. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  7. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  9. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  10. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »