• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू रिचार्ज प्लान, Jio, Airtel, Vi यूजर्स के लिए ये है बेस्ट डील!

84 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू रिचार्ज प्लान, Jio, Airtel, Vi यूजर्स के लिए ये है बेस्ट डील!

Airtel के 455 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो प्लान 84 दिनों तक चल सकता है।

84 दिनों की वैलिडिटी वाले धांसू रिचार्ज प्लान, Jio, Airtel, Vi यूजर्स के लिए ये है बेस्ट डील!

Photo Credit: Unsplash/Chase Chappell

Airtel के 455 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।

ख़ास बातें
  • Airtel के 455 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा प्रदान किया जाता है।
  • Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है।
  • Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर आप 84 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान तलाश कर रहे हैं तो बिलकुल सही जगह पर आए हैं। देश में Airtel, Jio और Vodafone Idea आदि टेलीकॉम कंपनियां किफायती प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और हाई स्पीड डाटा शामिल है। यहां हम आपको 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Airtel का 455 रुपये वाला प्लान: Airtel के 455 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो प्लान 84 दिनों तक चल सकता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। यह प्लान कुल 900 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes और Enjoy Wynk Music शामिल हैं।

Jio का 395 रुपये वाला प्लान: Jio के 395 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा दिया जाता है, वहीं हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps हो जाती है। वैधता के मामले में यह प्लान 84 दिनों तक चल सकता है। वॉयस कॉलिंग के लिए यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में 1,000 एसएमएस मिलते हैं। अन्य फायदों में JioCinema और अन्य जियो ऐप्स का सपोर्ट शामिल हैं।

Vodafone Idea का 459 रुपये वाला प्लान: Vodafone Idea के 459 रुपये वाले प्लान में कुल 6GB डाटा प्रदान किया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 50p/MB चार्ज लगता है। इस प्लान को 84 दिनों तक इस्तेमाल किया जाता है। वॉयस कॉलिंग को देखते हुए यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें यह प्लान 1 हजार एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों में Vi Movies & TV ऐप्स, 5000+ मूवीज और 200+ TV चैनल शो आदि शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »