Airtel प्रीपेड यूजर्स की बल्ले-बल्ले! मिल रहा है Rs 714 का फ्री सब्सक्रिप्शन, कोई कंडीशन नहीं

Airtel ने फरवरी 2025 में ही Apple के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की थी। तब कंपनी ने अपने पोस्टपेड और होम Wi-Fi ग्राहकों को Apple Music और Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 15:25 IST
ख़ास बातें
  • Airtel प्रीपेड यूज़र्स को 6 महीने फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन
  • पहले यह ऑफर सिर्फ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड ग्राहकों तक सीमित था
  • सब्सक्रिप्शन की असल कीमत 119 रुपये प्रति माह है

जुलाई में Bharti Airtel ने AI-पावर्ड सर्च और नॉलेज टूल Perplexity के साथ पार्टनरशिप की थी

Photo Credit: Apple

Airtel ने भारत में अपने प्रीपेड यूजर्स को लेकर एक नई सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी अब प्रीपेड ग्राहकों को भी 6 महीने तक फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन दे रही है। इससे पहले यह ऑफर सिर्फ पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स तक सीमित था। इस कदम को Airtel की डिजिटल कंटेंट स्ट्रैटेजी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनी एंटरटेनमेंट के जरिए अपने कस्टमर बेस को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपने पोस्टपेड यूजर्स को एक साल के लिए फ्री Perplexity AI सब्सक्रिप्शन का तोहफा दिया था, जिसकी मूल कीमत करीब 17,000 रुपये होती है।

Airtel प्रीपेड यूजर्स भी अब छह महीने के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा खर्चे के Apple Music सब्सक्रिप्शन का लुफ्त उठा सकते हैं। ऑफर Airtel Thanks ऐप पर दिखाई देना शुरू हो गया है। ऐप के अंदर एक बैनर पॉप-अप हो रहा है, जिसमें “Recharge & get Apple Music free!” लिखा है। कंपनी की ओर से अभी तक एलिजिबिलिटी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

आपको ऑफर मिला है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए और क्लेम करने के लिए आप Airtel Thanks ऐप के "Rewards" या "Claim Offers" सेक्शन में जा सकते हैं।

बता दें कि Airtel ने फरवरी 2025 में ही Apple के साथ एक स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप की थी। तब कंपनी ने अपने पोस्टपेड और होम Wi-Fi ग्राहकों को Apple Music और Apple TV+ का फ्री सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था।

Apple Music के सब्सक्रिप्शन के लिए असल में 119 रुपये प्रति माह चुकाने होते हैं। इसका मतलब यह है कि चुनिंदा एयरटेल यूजर्स को 714 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है। हालांकि, फ्री वैलिडिीकी खत्म होने के बाद यूजर्स को सर्विस जारी रखने के लिए 119 रुपये प्रति माह देना होगा। 

Advertisement

पिछले महीने Bharti Airtel ने AI-पावर्ड सर्च और नॉलेज टूल Perplexity के साथ पार्टनरशिप की थी, जिसके तहत Airtel के 360 मिलियन (36 करोड़) से भी ज्यादा यूजर्स को Perplexity Pro का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में दिया गया था। इस Pro प्लान की इंटरनेशनल वैल्यू करीब 17,000 रुपये सालाना है, जिसे अब Airtel ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के एक्सेस कर सकते हैं।

Airtel का यह नया Apple Music ऑफर कब शुरू हुआ?

अगस्त 2025 से Airtel Thanks ऐप में यह ऑफर दिखना शुरू हुआ।

क्या यह ऑफर सभी Airtel प्रीपेड यूज़र्स को मिलेगा?

नहीं, फिलहाल यह ऑफर चुनिंदा यूज़र्स के लिए उपलब्ध है, जो Airtel Thanks ऐप में "Claim Now" ऑप्शन देख पा रहे हैं।

Advertisement

ऑफर को एक्टिवेट करने का तरीका क्या है?

Airtel Thanks ऐप खोलें, Rewards सेक्शन में जाएं और Apple Music पर “Claim Now” दबाएं।

यह फ्री सब्सक्रिप्शन कितने समय तक रहेगा?

यह ऑफर 6 महीने तक मान्य है।

फ्री पीरियड खत्म होने के बाद क्या होगा?

सब्सक्रिप्शन की कीमत 119 रुपये प्रति माह है, लेकिन यूजर के ऊपर निर्भर करता है कि वे जारी रखना चाहते हैं या नहीं।

Advertisement

क्या बिना Apple ID के यह ऑफर एक्टिवेट किया जा सकता है?

नहीं, एक्टिवेशन के लिए Apple ID से लॉगिन करना जरूरी होगा।

क्या Airtel पहले भी Apple के साथ ऐसे ऑफर ला चुका है?

हां, फरवरी 2025 में Airtel ने अपने पोस्टपेड और होम Wi-Fi ग्राहकों को भी Apple Music और Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple music, Airtel
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.