• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • Rs 17,000 का Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन Free में दे रहा है Airtel, ऐसे करें क्लेम

Rs 17,000 का Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन Free में दे रहा है Airtel, ऐसे करें क्लेम

Rs 17,000 का Perplexity AI Pro सब्सक्रिप्शन Free में दे रहा है Airtel, ऐसे करें क्लेम

Photo Credit: Airtel

Perplexity एक AI-पावर्ड सर्च और आंसर इंजन है

ख़ास बातें
  • Airtel यूजर्स को मिलेगा 17,000 रुपये वाला Perplexity AI Pro बिल्कुल फ्री
  • Perplexity में GPT-4 और Claude जैसे टूल्स शामिल हैं
  • Airtel Thanks ऐप से 1 साल का सब्सक्रिप्शन क्लेम कर सकते हैं
विज्ञापन
Bharti Airtel ने भारत में एक नया और इनोवेटिव कदम उठाया है। कंपनी ने AI-पावर्ड सर्च और नॉलेज टूल Perplexity के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत Airtel के 360 मिलियन (36 करोड़) से भी ज्यादा यूजर्स को Perplexity Pro का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री में मिलेगी। इस Pro प्लान की इंटरनेशनल वैल्यू करीब 17,000 रुपये सालाना है, जिसे अब Airtel ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के एक्सेस कर सकेंगे। 

Airtel के मुताबिक, यह ऑफर मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH, तीनों के एक्टिव यूजर्स के लिए है। यूजर्स इसे Airtel Thanks ऐप के जरिए क्लेम कर सकते हैं। Perplexity एक एआई-पावर्ड सर्च और आंसर इंजन है, जो यूजर को सिर्फ वेब पेज लिस्टिंग नहीं, बल्कि रियल-टाइम, वेल-रिसर्च्ड और टू-द-पॉइंट आंसर देने का दावा करता है। इसका इंटरफेस चैट की तरह है, जहां यूजर फलो-अप सवाल कर सकता है और टूल का खुद-से-सीखने वाला सिस्टम उसके जवाबों को बेहतर करता जाता है। 

Perplexity Pro में यूजर्स को GPT-4.1 और Claude जैसे एडवांस AI मॉडल्स तक एक्सेस मिलता है, साथ ही वे इमेज जनरेशन, फाइल अपलोड, डीप रिसर्च और मॉडल सिलेक्शन जैसे पावरफुल फीचर्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस पार्टनरशिप को Airtel ने भारत का पहला टेलीकॉम-AI कोलैब कहा है। कंपनी के MD और VC गोपाल विट्टल का कहना है कि “हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक आने वाले डिजिटल बदलावों को आसानी से समझें और उनमें कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ें। Perplexity के साथ यह पार्टनरशिप उसी विजन का हिस्सा है।”

Perplexity के को-फाउंडर और CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि यह साझेदारी भारत के करोड़ों लोगों को प्रोफेशनल-ग्रेड AI टूल्स तक पहुंच देगी, फिर चाहे वे स्टूडेंट हों, प्रोफेशनल या होममेकर। कंपनी का कहना है कि ये टूल रियल-टाइम में जानकारी ढूंढने, सीखने और काम को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद करता है।

Airtel ने इस टूल के यूज-केस भी शेयर किए हैं, जैसे एक स्टूडेंट के लिए रिसर्च असिस्टेंट, एक गृहिणी के लिए किचन और होम मैनेजमेंट सपोर्ट और एक बिजी प्रोफेशनल के लिए ट्रैवल प्लानिंग टूल। यानी, यह टूल सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि हर यूजर के हिसाब से टेलर की गई प्रैक्टिकल हेल्प देने वाला एक AI पार्टनर है।
 

Airtel का Perplexity ऑफर किन यूजर्स के लिए है?

यह ऑफर सभी Airtel मोबाइल, ब्रॉडबैंड और DTH यूज़र्स के लिए वैध है।

Perplexity Pro में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

GPT-4.1, Claude, इमेज जनरेशन, फाइल एनालिसिस, डीप रिसर्च, मॉडल सिलेक्शन और Perplexity Labs जैसी Pro सुविधाएं शामिल हैं।

इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है?

यूजर्स को Airtel Thanks App पर जाकर लॉगइन करना होगा, जहां से वे फ्री सब्सक्रिप्शन क्लेम कर सकते हैं।

यह ऑफर कितने समय तक वैलिड है?

एक बार एक्टिवेट करने के बाद, Perplexity Pro की वैधता 12 महीने (1 साल) तक होगी।

क्या यह India में पहली बार हो रहा है?

हां, यह पहली बार है जब किसी टेलीकॉम कंपनी ने भारत में किसी AI सर्च टूल के साथ इस तरह की पार्टनरशिप की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Perplexity AI, Perplexity AI Pro
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »