• होम
  • टेलीकॉम
  • फ़ीचर
  • Airtel का 365 दिनों वाला बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत

Airtel का 365 दिनों वाला बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत

इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम, Airtel Xstream App पर लाइव टीवी एक्सेस, फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूज़िक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स आदि बेनेफिट भी प्राप्त होते हैं।

Airtel का 365 दिनों वाला बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज प्लान, 730GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Airtel के इस प्लान में मिलेगा डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा
  • 2,498 प्लान की वैधता 365 दिन की है
  • प्लान में 1 साल तक डेली 100 SMS भी फ्री भेज सकते हैं
विज्ञापन
यदि आप Airtel प्रीपेड यूज़र हैं और एक ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लॉन्ग टर्म के लिए प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा इंटरनेट सुविधा मिल सके तो आज यह लेख आपकी मदद करने वाला है। दरअसल, एयरटेल अपने रीचार्ज प्लान्स में प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा 2 जीबी डेटा मुहैया कराती है, इसके अलावा यदि आपको इससे ज्यादा डेटा की आवश्यकता पड़ती है तो डेटा एड-ऑन पैक आपकी मदद करते हैं। हालांकि, आज हम आपको एयरटेल के उस किफायती प्रीपेड प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें ग्राहकों को डेली 2 जीबी डेटा 365 दिन यानी 1 साल की वैधता के साथ मिलता है। यह है एयरटेल का 2,498 रुपये वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान। इस प्लान में 1 साल के लिए कुल मिलाकर 730 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यही नहीं, इसके अलावा भी इस प्लान में कई अन्य बेनेफिट्स शामिल है।

Airtel के 2,498 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 365 दिन की वैधता के साथ 730 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी मतलब है कि इस रीचार्ज प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा प्राप्त होता है। डेटा बेनेफिट के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी प्राप्त होती है। साथ ही 1 साल तक डेली 100 SMS भी फ्री भेज सकते हैं।  

इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्रीमियम,  Airtel Xstream App पर लाइव टीवी एक्सेस, फ्री हैलो ट्यून, विंक म्यूज़िक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स आदि बेनेफिट भी प्राप्त होते हैं।

इसके विपरित प्रतिद्वंदी Vi (वोडाफोन आइडिया) के सालाना पैक में 2,399 रुपये वाला प्लान शामिल है, लेकिन इसमें 2 जीबी की जगह 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है। इसके बाद इसमें 2,595 और 2,795 जैसे पैक्स शामिल है, जिनमें भी डेली 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व SMS बेनेफिट मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »