Rs 500 से कम में 3 महीने तक अनलिमिटिड कॉलिंग और 6GB डेटा, जानें Airtel का धांसू प्लान

इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है।

Rs 500 से कम में 3 महीने तक अनलिमिटिड कॉलिंग और 6GB डेटा, जानें Airtel का धांसू प्लान

कॉलिंग और डेटा के अलावा यह प्लान देता है एक्स्ट्रा बेनिफिट्स

ख़ास बातें
  • Rs 455 Plan आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है
  • फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है
विज्ञापन
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने ग्राहकों के लिए कुछ पॉकेट फ्रेंडली प्रीपेड प्लान पेश करती है। कई बार ऐसा होता है कि शॉर्ट टर्म प्लान की वैलिडिटी के बारे में हम भूल जाते हैं और कॉलिंग व डेटा सर्विस अचानक बंद हो जाती है। तो, अगर आप शॉर्ट टर्म प्लान का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और महीनों तक चलने वाले प्लान से रिचार्ज करवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) के बेस्ट प्रीपेड रीचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से आज हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स जैसे विंक म्यूजिक, फ्री हैलो ट्यून्स, फास्टैग कैशबैक भी ऑफर करता है। 

एयरटेल RS 455 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 455 Recharge Plan):
एयरटेल के बेस्ट रीचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 455 रुपये यानि 500 रुपये से भी कम में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान में आपको 84 दिनों के लिए कुल 900 फ्री एसएमएस का भी बेनिफिट मिलता है। यह प्लान आपको 6GB इंटरनेट डेटा देता है, जिसे आप चाहें तो एक दिन में ही खत्म कर सकते हैं या फिर 84 दिनों तक जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं। 

एयरटेल Rs 455 प्लान (Airtel Rs 455 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इस पैक में आपको एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। साथ ही आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं। 

Airtel का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है जिन्हें कॉलिंग के लिए लम्बी वैलिडिटी और अनलिमिटिड कोटा चाहिए होता है। फिर भी ये प्लान आपको 6GB इंटरनेट देता है, जिससे आपके पास इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए भी एक बैकअप बना रहता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की अधिकारिक वेबसाइट (Airtel Official Website) पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »