• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel 5G: ग्राहकों की बल्ले बल्ले, अब बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, ऐसे करें एक्टिवेट

Airtel 5G: ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, अब बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, ऐसे करें एक्टिवेट

जिन एयरटेल ग्राहकों के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस है और वह Airtel 5G Plus पर एक्टिव हैं तो वह अनलिमिटेड 5जी डाटा का आनंद ले सकते हैं।

Airtel 5G: ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, अब बिना एक्स्ट्रा चार्ज के मिलेगा अनलिमिटेड 5G डाटा, ऐसे करें एक्टिवेट

Photo Credit: Airtel

Airtel 5G

ख़ास बातें
  • Airtel ने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर शुरू किया है।
  • Airtel 5G Plus ग्राहकों को बिना अतिरिक्त लागत अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
  • Airtel Thanks ऐप से अनलिमिटेड 5जी डाटा ऑफर क्लेम करना होगा।
विज्ञापन
Airtel ने Jio के 5G वेलकम ऑफर को टक्कर देने के लिए प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को अनलिमिटेड 5जी डाटा की पेशकश शुरू की है। Airtel और Jio दोनों देश भर में प्रमुख महानगरों और कस्बों में अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक टेलीकॉम कंपनियों द्वारा 5जी के लिए अलग से प्लान पेश नहीं किया गया है, लेकिन मौजूदा 4जी रिचार्ज प्लान पर 5जी डाटा मिल रहा है। आज Airtel ने बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपना अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर पेश किया। आइए Airtel के अनलिमिटेड 5जी डाटा प्लान के बारे में जानते हैं।
  यह ग्राहकों के लिए हाई स्पीड 5G डाटा का अनुभव करने के लिए एक इंट्रोडक्ट्री ऑफर है। जिन एयरटेल ग्राहकों के पास 5G सपोर्ट वाला डिवाइस है और वह Airtel 5G Plus पर एक्टिव हैं तो वह अनलिमिटेड 5जी डाटा का आनंद ले सकते हैं।

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को Airtel Thanks ऐप से अनलिमिटेड 5जी डाटा ऑफर क्लेम करना होगा। सभी एयरटेल प्रीपेड ग्राहक जो 239 रुपये या उससे ज्यादा वाला अनलिमिटेड पैक रिचार्ज करते हैं तो वे अनलिमिटेड 5जी डाटा के लिए क्लैम कर सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।

ऑफर का लगातार लाभ लेने के लिए ग्राहकों को रिचार्ज के बाद इस ऑफर के लिए क्लेम करना होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि 455 रुपये और 1799 रुपये के प्रीपेड प्लान यूजर्स अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ नहीं उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह ऑफर सभी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है और बिल जनरेट होने पर हर महीने इसके लिए क्लेम किया जा सकता है।

यह ऑफर सिर्फ पर्सनल और नॉन-कमर्शियल इस्तेमाल के लिए है। एयरटेल कमर्शियल इस्तेमाल या किसी भी फ्रॉड इस्तेमाल के मामले में ऑफर या सर्विस को बंद, सस्पेंड या कस्टमाइज कर सकता है। ग्राहक द्वारा अनलिमिटेड 5जी डाटा एक्टिवेट करने के बाद उस दौरान मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए डाटा शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एयरटेल 5जी प्लस चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध है। ऐसे में नेटवर्क उपलब्धता के आधार पर अनलिमिटेड 5G डाटा का इस्तेमाल सिर्फ 5G नेटवर्क वाले क्षेत्रों में कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »