एयरसेल ने शुरू की घरेलू रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा

एयरसेल ने शुरू की घरेलू रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा
ख़ास बातें
  • रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर से अतिरिक्त चार्ज हटाने का फैसला
  • याद रहे कि फरवरी महीने में एयरेटल ने भी ऐसी ही घोषणा की थी
  • आइडिया के ग्राहक भी रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग की सुविधा पा रहे हैं
विज्ञापन
टेलीकॉम ग्राहकों के लिए यह स्वर्णिम काल है। हर दूसरे दिन कोई न कोई ऑफर आता ही रहता है। अब एयरसेल ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए रोमिंग में इनकमिंग कॉल पर से अतिरिक्त चार्ज हटाने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि एयरसेल के ग्राहकों को अब रोमिंग में इनकमिंग कॉल के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

एयरसेल नेटवर्क पर रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा को एक्टिवेट करने के लिए ग्राहकों को 121909# पर डायल करना होगा। कंपनी ने साफ कर दिया है कि रोमिंग में अब इनकमिंग कॉल के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

कंपनी ने बयान जारी करके कहा, "हमें पता है कि गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में हमारे कई ग्राहक अपने घर वापस लौटते हैं, या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल जाते हैं। इसलिए हमें बताते हुए खुशी हो रही कि एयरसेल के नेटवर्क पर रोमिंग में अब इनकमिंग कॉल पर कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा।"

याद रहे कि फरवरी महीने में एयरेटल ने भी ऐसी ही घोषणा की थी। कंपनी ने देशभर में रोमिंग पर इनकमिंग कॉल से अतिरिक्त चार्ज हटा लिया था। इसके अलावा कंपनी ने यह भी बताया था कि वह अपने ग्राहकों से रोमिंग में आउटगोइंग कॉल के लिए भी कोई प्रीमियम चार्ज नहीं लेगी।

वहीं, इस महीने की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से आइडिया के ग्राहक भी रोमिंग में मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा पा रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »