भारत में इस्तेमाल हो रही 5G टेक्नोलॉजी पूरी तरह स्वदेशी है!

फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया और यह देश का प्रोडक्ट है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2022 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं
  • इस हाई-स्पीड सर्विस को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था
  • रिलायंस जियो ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है

भारती एयरटेल इन सर्विसेज को लॉन्च करने वाली पहली कंपनी है

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च की गई 5G पूरी तरह स्वदेशी है। फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने बताया कि इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया और यह देश का प्रोडक्ट है। उनका कहना था कि अन्य देशों को भारत 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध करा सकता है। 

Sitharaman ने अमेरिका में एक यूनिवर्सिटी के इवेंट में कहा, "यह जानकारी लोगों तक नहीं पहुंची है कि हमने देश में जिस 5G टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया है वह पूरी तरह स्वदेशी है। इसके कुछ महत्वपूर्ण पार्ट्स दक्षिण कोरिया जैसे देशों से आ सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी को कहीं से इम्पोर्ट नहीं किया गया है।" उन्होंने बताया कि इस डिवेलप करने वाली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि 2024 तक यह देश के अधिकतर हिस्से में पहुंच जाएगी। इस टेक्नोलॉजी को लेकर देश की उपलब्धि पर गर्व किया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5G सर्विसेज को लॉन्च करते हुए कहा था, "देश के लोगों को 5G के तौर पर टेलीकॉम इंडस्ट्री की ओर से एक शानदार उपहार मिल रहा है। यह देश में एक नए दौर की शुरुआत है।" 

Bharti Airtel 5G सर्विसेज को शुरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी है। Bharti Airtel की ये सर्विसेज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और वाराणसी सहित आठ शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी की अगले वर्ष मार्च तक कई शहरों में 5G सर्विसेज शुरू करने की योजना है। इस सर्विस का Reliance Jio ने चार शहरों में बीटा ट्रायल शुरू कर दिया है। इन शहरों में दिल्ली के अलावा मुंबई, कोलकाता और वाराणसी शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1Gbps से अधिक की डाउनलोड स्पीड मिल रही है। कंपनी ने बताया कि ट्रायल के दौरान 5G सर्विसेज केवल निमंत्रण के आधार पर उपलब्ध होंगी। यूजर्स को रिलायंस जियो के SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी। 

कंपनी सभी हैंडसेट ब्रांड्स के साथ उनके 5G हैंडसेट्स को रिलायंस जियो की इन सर्विसेज के लिए सक्षम बनाने पर काम कर रही है। हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश भर में 5G नेटवर्क पर लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का खर्च करने की घोषणा की थी। हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में रिलायंस जियो ने लगभग 11 अरब डॉलर का स्पेक्ट्रम हासिल किया था। यह इस नीलामी में सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.