itel ने ऐलान किया है कि अब उसके 4G फीचर फोन यूजर्स Jio के 123 रुपये वाले रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकेंगे। पहले यह प्लान सिर्फ Jio फीचर फोन्स तक सीमित था।
Photo Credit: itel
itel ने अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए नया बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि अब उसके 4G फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक Reliance Jio के 123 रुपये वाले रिचार्ज प्लान का फायदा उठा सकेंगे। इससे पहले यह प्लान सिर्फ Jio के अपने फीचर फोन्स तक सीमित था। कंपनी का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद भारत में ज्यादा किफायती कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है।
Jio के 123 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 0.5GB डेटा दिया जाता है। यानी पूरे 28 दिनों में कुल 14GB डेटा मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह प्लान फीचर फोन यूजर्स के लिए सालाना करीब 1,000 रुपये तक की बचत करा सकता है।
itel ने बताया कि अब Jio के दूसरे फीचर फोन प्लान्स भी उसके 4G फीचर फोन पोर्टफोलियो पर उपलब्ध होंगे। इनमें 234 रुपये वाला 56 दिन प्लान, 369 रुपये वाला 84 दिन प्लान और 1234 रुपये वाला 336 दिन प्लान शामिल हैं। इन सभी प्लान्स में रोज 0.5GB डेटा मिलता है।
कंपनी का कहना है कि भारत में उसके 1.3 लाख से ज्यादा रिटेल आउटलेट्स मौजूद हैं। इसके अलावा 1,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स का नेटवर्क भी उपलब्ध है। itel अपने फीचर फोन्स पर 1 साल का Counter Replacement ऑफर भी देने का दावा करती है। इसके तहत अगर फोन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट निकलता है, तो ग्राहक उसे खरीद के एक साल के भीतर रिटेल स्टोर से बदलवा सकते हैं।
इससे अलग बता दें कि itel ने इसी साल मई की शुरुआत में भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च किया था। स्मार्टफोन में 6.6 इंच का 90Hz HD+ डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक itel A100 Pro में MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन, UltraLink फीचर और Android 15 Go एडिशन मिलता है। स्मार्टफोन में DTS ऑडियो सपोर्ट और 8MP रियर कैमरा भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!