5G स्मार्टफोन यूजर्स हाई-स्पीड नेटवर्क पर 45 प्रतिशत अधिक खर्च करने को तैयार

चीन के बाद दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में अगले महीने से हाई-स्पीड 5G नेटवर्क शुरू हो रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 सितंबर 2022 13:53 IST
ख़ास बातें
  • भारत में अगले महीने से 5G नेटवर्क शुरू हो रहा है
  • इससे टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू बढ़ने की संभावना है
  • इस नेटवर्क को दो वर्षों में पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य है

4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है

देश में 10 करोड़ से अधिक 5G को सपोर्ट वाले स्मार्टफोन्स यूजर्स 5G नेटवर्क पर अपग्रेड करना चाहते हैं। इनमें से बहुत से यूजर्स इसके लिए 45 प्रतिशत तक अधिक टैरिफ देने को तैयार हैं। चीन के बाद दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में अगले महीने से 5G नेटवर्क शुरू हो रहा है।

Ericsson की ओर से किए गए एक सर्वे से पता चला है कि इस हाई-स्पीड नेटवर्क के लॉन्च होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों के एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। सर्वे में शामिल यूजर्स में से लगभग 36 प्रतिशत ने कहा कि वे इस नेटवर्क के लिए बेस्ट सर्विस प्रोवाइडर को चुनेंगे। 5G को सपोर्ट वाले स्मार्टफोन रखने वाले लगभग 60 प्रतिशत यूजर्स का कहना था कि उन्हें इस नेटवर्क के साथ इनोवेटिव एप्लिकेशंस के आने की भी उम्मीद है। Ericsson ConsumerLab की ओर से यह सर्वे इस वर्ष की दूसरी तिमाही में किया गया था। इसमें देश के शहरों में लगभग 30 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स को शामिल किया गया है। 
Advertisement

शहरों में 5G पर अपग्रेड करने का इरादा रखने वाले यूजर्स की संख्या अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से दोगुनी अधिक है जहां यह नेटवर्क पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने इस नेटवर्क को दो वर्षों के अंदर पूरे देश में पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। सरकार ने पिछले महीने टेलीकॉम कंपनियों को स्पेक्ट्रम एलोकेशन लेटर जारी किए थे और उन्हें 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी करने को कहा था। Reliance Jio ने अगले महीने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम सर्विसेज शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी अगले वर्ष के अंत तक देश के प्रत्येक शहर और कस्बे तक इस नेटवर्क को पहुंचाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw  ने कहा है कि देश में अगले महीने 5G सर्विसेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह फिफ्थ जेनरेशन मोबाइल नेटवर्क है जो डेटा को बहुत तेज स्पीड से ट्रांसमिट कर सकता है। 4G की तुलना में 5G सर्विसेज लगभग 10 गुना तेज होने की संभावना है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट को हाल ही में हुई स्पेक्ट्रम की नीलामी में लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये की बिड्स मिली थी। डिपार्टमेंट को इससे शुरुआत में 80,000-90,000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिलने का अनुमान था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Network, Government, 5G, Market, Smartphones, Tariff, Survey, Industry, Spectrum, Bids

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.